एक्सप्लोरर

अपनी उम्र के हिसाब से ही फिल्मों का चुनाव करता हूं: अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन से शहंशाह तक बनने का सफर तय किया है. वह इस सदी के सितारे करार दिए जा चुके हैं. सिनेमा में कई दशक बिताने के बाद सिनेमा के दिग्गज अभिनेता का कहना है कि पर्दे पर उनका व्यक्तित्व उनकी बढ़ती उम्र के कारण उनकी भूमिकाओं में बदलाव का प्रतिबिंब है. अमिताभ 74 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी उनके पास कई दिलचस्प ऑफर आ रहे हैं, लेकिन समय की कमी के कारण वह स्वीकार करने में असमर्थ हैं. साल 2017 के अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों, इच्छाओं और किस तरह उम्र फिल्मों को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इस संबध में उन्होंने बात की है. इस साल वह फिल्म 'आंखें-2' और 'सरकार-3' में नजर आएंगे. अमिताभ ने ईमेल के जरिए दिए इंटरव्यू में बताया, "फिल्म के चयन की प्रक्रिया वहीं है, लेकिन काम का प्रस्ताव मिलने और उसे स्वीकार करने की प्रकृति में बदलाव आया है. बदलाव प्रक्रिया में नहीं, बल्कि उम्र में आया है. जो काम मेरे पास आता है वह मेरी उम्र के अनुरूप है." पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ के लिए उन्हें काम देने वाले निर्माता-निर्देशकों की संतुष्टि काफी अहमियत रखती है. वह अपना बेस्ट काम करने की कोशिश करते हैं. फिल्म 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' 'शोले' में एंग्री यंगमैन की भूमिका निभाने वाले अमिताभ ने जहां 'पा' में 12 साल के मासूम बच्चे ऑरो का किरदार निभाया, वहीं 'पीकू' में बंगाली पिता का किरदार निभाकर उन्होंने अलग छाप छोड़ी. हेपेटाइटिस-बी वायरस के कारण सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर पर निर्भर अमिताभ अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं. वह नियमित रूप से जिम जाते हैं. अमिताभ किसी संकल्प को लेने और पूरा करने के लिए नए साल का इंतजार करने की बजाय उसे फौरन करने में यकीन रखते हैं. पिछले साल फिल्म 'पिंक' में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए फिल्म समीक्षकों ने अमिताभ की जमकर तारीफ की थी. अभिनेता आगे भी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहते हैं. अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि 'आंखें-2' पिछली फिल्म 'आंखें' का सीक्वल है और इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से छूटा था. 'सरकार-3' की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और इस  फिल्म के 17 मार्च तक रिलीज होने की उम्मीद है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget