एक्सप्लोरर

Ajay Devgn: 'भोला' में ट्रक ड्राइवर बनने से पहले ऑटो चला चुके हैं अजय देवगन, बिग बी से जुड़ा है यह खास किस्सा

Ajay Devgn Bholaa: अजय देवगन के जीवन की जिंदगी की सबसे मजेदार यात्रा को जानने के लिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिए और पढ़िए हीरो से ऑटो ड्राइवर बनने तक का किस्सा.

Ajay Devgn Unknown Facts: सिनेमा के बदलते दौर में निर्देशक अभिनेता को जिस रूप में ढलने के लिए कहता है, वह स्क्रीन पर वैसा ही बन जाता है. फिल्मों की सफलता के लिए आज कल अभिनेता हो या अभिनेत्री, किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं. फिर चाहे स्क्रीन पर पागल का किरदार निभाना हो या फिर ट्रक ड्राइवर बनकर ट्रक चलाना हो. हमने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को स्क्रिप्ट के हिसाब से निर्देशकों की उंगलियों पर नाचते देखा है. लेकिन अगर हम कहें ऐसा इंडस्ट्री के 'सिंघम' यानी अजय देवगन भी करते हैं तो आपको कैसा लगेगा? थोड़ा अजीब...थोड़ा अटपटा, लेकिन सच यही है. अजय देवगन भी निर्देशक और स्क्रिप्ट की मांग के आगे झुकते नजर आते हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'भोला' में ट्रक ड्राइवर बनकर किया. मजे की बात तो यह है कि रील लाइफ में ट्रक की सवारी करने वाले अजय देवगन असल जिंदगी में ऑटो भी चला चुके हैं. 

अजय और अमिताभ का पार्टी प्लान

340 वॉल्ट का शॉक लगा...लेकिन यह बिल्कुल सच है और ऐसा किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन के लिए किया गया था. अजय देवगन की जिंदगी से जुड़े वैसे तो कई मजेदार किस्से हैं. लेकिन जब बात इस किस्से की आती है तो सभी अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. यह उस दौर की बात है, जब अजय देवगन और अमिताभ बच्चन साल 1998 में अपनी फिल्म 'मेजर साब' की शूटिंग में व्यस्त थे. उस दौरान अजय देवगन ने एक दिन बिग बी को एक पार्टी में चलने का ऑफर दिया, जिसे महानायक ने भी आराम से कबूल कर लिया. दोनों काम खत्म करके पार्टी के लिए निकले. वहां पहुंचने के बाद अजय और अमिताभ ने अपने ड्राइवर्स को खाना खाकर लौटने के लिए कहा, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसने अजय देवगन को नानी याद दिला दी.

अजय देवगन का एक्शन

दरअसल, जब पार्टी खत्म कर अजय देवगन और अमिताभ बच्चन बाहर निकले तो उनके ड्राइवर्स का कहीं कुछ अता-पता नहीं था. दोनों की ऐसी हालत देख बॉलीवुड फिल्म कमीने का एक गाना याद आता है... 'रात के ढाई बजे कोई शहनाई बजे..दिल का बाजार लगा...ढेला तक पाई बजे...' अरे थम जाइए, हमें प्रियंका और शाहिद के रोमांस पर नहीं, बल्कि अजय और अमिताभ की कहानी पर फोकस करना है. तो रात के 2 बजे जब दोनों बाहर निकले और आस-पास ड्राइवर्स नहीं मिले तो बिग बी को देखकर वहां धीरे-धीरे फैंस जमा होने लगे. दोनों को लगने लगा था कि आज मुश्किल में फंस गए हैं. ऐसे में अजय देवगन ने फुर्ती से एक्शन लेते हुए पास खड़े ऑटो ड्राइवर को 500 रुपये और उस होटल का पता दिया, जहां दोनों रुके हुए थे. 
 
जब अजय देवगन बने ऑटो ड्राइवर

ऑटो वाले से चाबी लेकर अजय ने बिग बी, नफीसा अली और सोनाली बेंद्रे को पीछे वाली सीट पर बैठने के लिए कहा और खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर कमान संभाली. उस मुश्किल घड़ी में अजय देवगन को ऑटो ड्राइवर बनना पड़ा. जब अजय देवगन ने सभी को सही सलामत होटल पहुंचा दिया, तब उन्होंने राहत की सांस ली. और तो और ऑटो ड्राइवर को भी पैसे दिए. तो आप ही बताइए, है न यह अजय देवगन की जिंदगी का सबसे मजेदार किस्सा? अरे है भाई...खुद 'भोला' यानी अजय देवगन भी इस बात को कहते हैं.

Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ‘भोला’ की कमाई, 7वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget