By: एजेंसी | Updated at : 20 Mar 2019 07:57 PM (IST)
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार महेश भट्ट ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेंसरशिप का सिस्टम सच्चाई को दिखाने की राह में बाधा बनने का काम करता है. भट्ट यहां 'नो फादर्स इन कश्मीर' नामक फिल्म के समर्थन में बोल रहे थे जिसे सीबीएफसी ने अभी तक प्रमाणपत्र नहीं दिया है.
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भट्ट ने कहा, "यह दुखद है कि 'नो फादर्स इन कश्मीर' जैसी फिल्म बनाने के बाद भी फिल्मकार को प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए विनती करनी पड़ती है. आज के समय में भी सेंसरशिप नाम की चीज है? मेरे पास सच को देखने का साहस है."
अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित 'नो फादर्स इन कश्मीर' को प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिल्म को रिलीज करने की तरीख की घोषणा हो चुकी है. यह फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होनी है.
इस फिल्म में सोनी राजदान, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आएंगे.
Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की वेडिंग डेट कंफर्म, इस दिन बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे
हॉलीवुड ट्रेनर से ली ट्रेनिंग, 'अल्फा' के लिए इस तरह सुपर-एजेंट बनीं आलिया भट्ट
Ramayana का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर 'रामायण' में खराब VFX दिखाया
अक्षय कुमार ने फिर बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट्स, 3.39 करोड़ से ज्यादा का हुआ फायदा, दी 74 लाख की स्टांप ड्यूटी
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, जानें- रिलीज से पहले कितने करोड़ छापे?
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी