News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शूटिंग के दौरान माथे पर आए निशान को शान के साथ लेकर चलती हैं कंगना रनौत

अभिनेत्री का कहना है कि वह एक ऐसी कलाकार हैं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि वह लीक से हटकर चलने में विश्वास रखती हैं.

Share:

नई दिल्ली: तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुकीं कंगना रनौत का बॉलीवुड सफर अब तक शानदार रहा है. वह अब अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका..', 'मेंटल है क्या' और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए तैयार हैं. अभिनेत्री का कहना है कि वह एक ऐसी कलाकार हैं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि वह लीक से हटकर चलने में विश्वास रखती हैं.

'मणिकर्णिका : झांसी की रानी' के बारे में कंगना ने बताया, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी. मेरे माथे पर एक निशान आ गया था. लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं. मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी."

उन्होंने कहा, "मैं ऐसी कलाकार हूं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी."

वह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'मेंटल है क्या' का भी हिस्सा हैं. फिल्म में वह 'क्वीन' के अपने सहकलाकार राजकुमार राव के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी. कंगना को आशा है कि दर्शक उनकी इस फिल्म को भी पसंद करेंगे.

इस फिल्म में व्यस्त कंगना ने कहा, "हमें वास्तव में सफलता और विफलता के बारे में नहीं पता होता, क्योंकि यह हमारे हाथों में नहीं होती. हमने शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया है. मुझे आशा है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी."

The wise cat says the the prep game is on point. #shootdiaries #shootlife

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

इसके बाद वह अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए काम शुरू करेंगी. फिल्म में वह कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगी.

कंगना ने कहा, "मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहती हूं."

Published at : 05 Jul 2018 07:50 AM (IST) Tags: Manikarnika – The Queen of Jhansi kangana ranaut
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व

'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व

टॉप स्टोरीज

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव