By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 27 Jul 2018 10:36 PM (IST)
मुंबई: सोनम नायर और लीना यादव जैसे महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने कहा कि वह खुद को नारीवादी मानती हैं. अमायरा ने कहा, "मैं खुद को नारीवादी मानती हूं. मैं 16 साल की उम्र से स्वतंत्र हूं और मेरा मानना है कि यदि महिलाएं आगे बढ़ने और उच्च स्तर तक पहुंचना चाहती हैं, तो हमें न केवल एक दूसरे का समर्थन करना होगा बल्कि एक दूसरे की मदद भी करनी होगी."
उन्होंने कहा, "मेरी मां सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हैं. उन्होंने मेरी और मेरे भाई की देखभाल की और इसे भावनात्मक तरीके से निपटाया. जब मैंने और मेरे भाई ने अपना काम शुरू किया तो वह (मां) काम पर वापस लौट गईं और 21 साल बाद अपना खुद का सफल व्यवसाय शुरू किया."
As clever as the devil and twice as pretty 😉😈 . . 📸 by @rahuljhangiani
A post shared by Amyra Dastur (@amyradastur93) on
वह नायर के साथ 'द ट्रिप' के दो सत्रों में काम कर चुकी हैं. इसमें श्वेता त्रिपाठी, मल्लिका दुआ और सपना पब्बी प्रमुख भूमिका में हैं.
'मेंटल है क्या' की अभिनेत्री लीना यादव के साथ आगामी फिल्म 'राजमा चावल' में भी काम कर रही हैं.
लेकिन, उन्होंने साफ किया कि वह जेंडर के आधार पर काम नहीं चुनतीं. वह एक स्मार्ट शख्स और अच्छी पटकथा के आधार पर काम चुनती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने इन महिला निर्देशकों के साथ काम कोई योजना बनाकर नहीं किया, यह काम स्वत: उन्हें मिले और इसे लेकर वह खुश हैं.
A post shared by Amyra Dastur (@amyradastur93) on
/code>A post shared by Amyra Dastur (@amyradastur93) on
कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी