By: एजेंसी | Updated at : 12 Oct 2018 11:13 PM (IST)
मुंबई: 'टी-सीरिज’ के प्रमुख भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि आरोपों का इस्तेमाल उनकी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है. ट्विटर पर एक अज्ञात महिला ने आरोप लगाया है कि कुमार ने उनके ‘प्रोडक्शन हाउस’ की तीन फिल्मों के गीत गाने के बदले उनसे यौन संबंध बनाने को कहा था. महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब कुमार का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो भूषण ने इस बारे में किसी को बताने पर उसका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी.
साजिद खान के बाद अब यौन शोषण के आरोपी नाना पाटेकर को Housefull 4 से हटाया गया
कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक बयान में कहा, ‘‘मैं यह जानकर चिंतित और दुखी हूं कि एक अज्ञात शख्स ने मेरा नाम ‘मी टू’ अभियान में खींचा है. मेरे खिलाफ आरोप बेबुनियाद है. मेरी छवि हमेशा साफ रही है और मैं हमेशा पेशेवर रहा हूं. ट्वीट का इस्तेमाल मुझे अपमानित करने और मेरी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है.’’
MeToo: साजिद खान पर लगे आरोपों पर बोले फरहान अख्तर- उसे प्रायश्चित करना होगा
निर्माता ने कहा कि वह मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराएंगे.
Video: अब मंदना करीमी ने लगाए साजिद खान पर आरोप, कहा- शर्ट उतारकर बिकिनी दिखाने के लिए बोला
Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
'शानदार काम किया...', फिल्म 'दादा' का फर्स्ट लुक देख सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज