By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 12 Jun 2018 09:04 AM (IST)
मुंबई: सलमान खान स्टारर फिल्म ‘रेस 3’ की रिलीज़ की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है. साथ ही फिल्म की कमाई को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब खबर आई है कि ‘रेस 3’ के सैटेलाइट राइट्स रिकॉर्ड कीमत पर बिके हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘रेस 3’ के सैटेलाइट्स राइट्स 150 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं. इस लिहाज़ से फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दंगल' के सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके थे, लेकिन अब सलमान खान की इस फिल्म ने आमिर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
खास बात ये है कि 'रेस 3' का बजट 150 करोड़ रुपए के आसपास ही है. जिसमें 120 करोड़ फिल्म के लिए और 30 करोड़ इसके प्रमोशन के लिए तय किए गए हैं. एक टैबलॉयड ने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि इस फिल्म के लिए एक बड़ा नेटवर्क सलमान खान के साथ जुड़ा है.
‘रेस 3’ ‘रेस’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, साकिब सलीम और डेज़ी शाह जैसे कलाकार नज़र आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
यहां देखें फिल्म का गाना...
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम