News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

असिस्टेंट डांसर से लीड रोल तक का सफर सपने जैसा: डेज़ी शाह

मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के लिए किस्मत कितनी ज़रूरी है इस पर जोर देते हुए डेजी ने कहा, "बॉलीवुड में किस्मत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है."

Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि एक साधारण सहायक डांसर के तौर पर अपना सफर शुरू करने के बाद, वह 'रेस 3' जैसी व्यावसायिक रूप से सफल फ्रेंचाइजी की मुख्य महिला पात्रों में से एक होने पर शानदार महसूस कर रही हैं.

डेजी ने कहा, "जब भी मैं फिल्म के पोस्टर की ओर देखती हूं और अपने सफर के बारे में सोचती हूं तो एक सपने जैसा होता है. 10 साल पहले मैं 'रेस' की सहायक डांसर में से एक थी और अब मैं 'रेस 3' के मुख्य कलाकारों में से एक हूं जहां मुझे अनिल कपूर और सलमान खान जैसे देश के दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला है. मैं अभिभूत हूं."

मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के लिए किस्मत कितनी ज़रूरी है इस पर जोर देते हुए डेजी ने कहा, "बॉलीवुड में किस्मत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हम सभी सफलता पाने के लिए वास्तव में बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन हमारी किस्मत सही दिशा में होनी चाहिए, खासकर, मैं जहां से आई हूं वहां वालों के लिए."

अभिनेत्री ने कहा, "मैंने वास्तव में जीरो से शुरू किया था. सही समय पर सही व्यक्ति का मिलना ही आपको आगे ले जाता है. मैं जानती हूं कि हमारी इंडस्ट्री में सभी बहुत मेहनत से काम करते हैं, लेकिन सभी को पहचान नहीं मिलती. शायद यही कारण है कि मैं तकनीशियनों सहित फिल्म सेट पर सभी लोगों के प्रति संवेदनशील रहती हूं..क्योंकि मुझे पता है कि मैं भी कभी इनमें से एक थी."

यहां देखेें फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर...

Published at : 12 Jun 2018 07:44 AM (IST) Tags: race 3 Daisy Shah Salman Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग, 7.30 बजे तक 51 करोड़ के हुई पार

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग, 7.30 बजे तक 51 करोड़ के हुई पार

Exclusive: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?

Exclusive: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

CJP के 'जेल भरो' प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, विशाल ददलानी ने अभिजीत दिपके को लगाया गले

CJP के 'जेल भरो' प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, विशाल ददलानी ने अभिजीत दिपके को लगाया गले

संजय दत्त ने शेयर की 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से गांधी जी की रील, इन सेलेब्स ने गांधी जयंती पर लिखी पोस्ट

संजय दत्त ने शेयर की 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से गांधी जी की रील, इन सेलेब्स ने गांधी जयंती पर लिखी पोस्ट

टॉप स्टोरीज

JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'

JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'

क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं

क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं

जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'

जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'

'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द

'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द