News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

चीन में 'टॉयलेट हीरो' ने मचाया धमाल, पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

चीन में 11,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.94 करोड़ रुपए की कमाई की है.

Share:

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने चीन में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. भारत में जहां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था वहीं चीन में रिलीके पहले दिन फिल्म ने अपने नाम के झंडे गाड़ दिए हैं. जबरदस्त कलेक्शन के साथ ये फिल्म चीन में पहले दिन ही दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की पहले दिन की बेहतरीन कमाई सभी के साथ साझा की है. पहले दिन इस फिल्म ने 15.94 करोड़ रुपए की कमाई की है.

इसके साथ ही बता दें कि पहले दिन इस फिल्म के 56,974 शोज चलाए गए. इन शोज में 4,96,483 ऑडियंस ने शिरकत की. जो अपने आप में काफी बड़ी तादाद है. 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को चीन में 'टॉयलेट हीरो' के टाइटल से रिलीज किया गया है. बता दें कि साल 2017 भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने 135 करोड़ रुपये की कमाई की थी. श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सपोर्ट करती यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है. चीन में इस फिल्म को 11,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. जो कि काफी ज्यादा है. इससे पहले इतनी सारी स्क्रीन्स 'हिंदी मीडियम' और 'बजरंगी भाईजान' को नहीं मिली थीं. बता दें कि बता दें कि 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है. फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स से खुश होकर अश्रय कुमार ने चीन के दर्शकों से मिले प्यार का ट्वीट के जरिए शुक्रिया अदा किया है.

फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. था और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय को 80 फीसदी हिस्सा मिला. 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या को लेकर है और अक्षय कुमार की इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है.

Published at : 09 Jun 2018 09:26 PM (IST) Tags: toilet: ek prem katha bhumi pednekar Akshay Kumar Bollywood China
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, शाम  बजे तक 219 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर हुई 'रामायण' की चांदी, शाम बजे तक 219 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

दिवाली पर सायरा बानो को सताई दिलीप कुमार की याद, कहा - 'हर साल साथ में फोटो क्लिक करवाते थे'

दिवाली पर सायरा बानो को सताई दिलीप कुमार की याद, कहा - 'हर साल साथ में फोटो क्लिक करवाते थे'

इस चीज को कभी नहीं भूलेंगे दलेर मेहंदी, कॉन्सर्ट विवाद के बाद दिवाली पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

इस चीज को कभी नहीं भूलेंगे दलेर मेहंदी, कॉन्सर्ट विवाद के बाद दिवाली पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर की 'रामायण' अब हांगकांग में होगी रिलीज, सामने आई तारीख, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

रणबीर कपूर की 'रामायण' अब हांगकांग में होगी रिलीज, सामने आई तारीख, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को दिया दिवाली पर बड़ा सरप्राइज, दिखाया बेटे विहान का चेहरा

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को दिया दिवाली पर बड़ा सरप्राइज, दिखाया बेटे विहान का चेहरा

टॉप स्टोरीज

बेटी की शादी का कार्ड लेकर खुद सामने आए अनंत सिंह, बताया किस-किस को बुलाएंगे

बेटी की शादी का कार्ड लेकर खुद सामने आए अनंत सिंह, बताया किस-किस को बुलाएंगे

CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट, वेणुगोपाल ने बताया कैसे खत्म होगा आंदोलन

CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट, वेणुगोपाल ने बताया कैसे खत्म होगा आंदोलन

Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा

Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा

PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की बधाई, तेलंगाना CM ने क्या दिया जवाब

PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की बधाई, तेलंगाना CM ने क्या दिया जवाब