News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'सिम्बा' की शूटिंग शुरु, पहले ही दिन रोहित शेट्टी ने उड़ाया सारा का मजाक, देखें Video

आज शूटिंग शुरु होने के साथ ही सेट से एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है.

Share:

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान ने फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग आज से शुरु कर दी है. ‘सिंघम ’ के बाद फैंस को रोहित शेट्टी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. रोहित ने कहा है कि 'सिम्बा' एक पुलिस अधिकारी की कहानी है लेकिन यह ‘सिंघम ’ की कहानी से बिल्कुल अलग है. आज शूटिंग शुरु होने के साथ ही सेट से एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है. सिंबा के सेट से आई इस पहली तस्वीर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, रोहित शेट्टी और करन जौहर दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि इस फिल्म में सारा का लुक कैसा होगा.

एक वीडियो भी देखने को मिली है जिसमें सारा भी मराठी में बोलती नज़र आ रही हैं. वीडियो में सारा रोहित से पूछती हैं कि क्या ये सिंबा का सेट है तो इस पर वो कहती हैं- आइला, अमृता सिंह. इसके बाद वो रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मारने के लिए दौड़ती है.

 

इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह काफी उत्साहित हैं. फिल्म में वो एक पुलिसवाले संग्राम भलेराव की भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म के लिए अब रणवीर सिंह ने अपना लुक रीयल लाइफ में भी बदल लिया है. पिछले दिनों अचानक ही वो जब इस लुक में दिखे तो फैंस चौक गए. यहां देखें तस्वीरें

फिल्म के ऐलान के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने काम में ईमानदार हूं और मुझे रोहित शेट्टी के साथ काम करने का गौरव मिला. मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. मैं इस तरह की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं. इस तरह की फिल्में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचती हैं."

बता दें कि 'सिम्बा' के जरिए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली दफा साथ काम कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म‌ की हीरोइन सारा अली के साथ भी पहली बार रणवीर की जोड़ी बनने जा रही है. सारा की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म है. सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ 30 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म को करन जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. सिम्बा अगले साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Published at : 06 Jun 2018 05:26 PM (IST) Tags: simmba Ranveer Singh Sara Ali Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद

'दायरा' या 'वाइब', चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

'दायरा' या 'वाइब', चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी

दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी

कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि? पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज

कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि? पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

टॉप स्टोरीज

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'

BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा

BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'

जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'