News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पाकिस्तान में ‘रेस 3’ और ‘संजू’ को मिली राहत, भारतीय फिल्मों पर लगे बैन की मियाद घटाई गई

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों खासकर सलमान खान की फिल्मों के बड़ी संख्या में फैंस रहे हैं. भारतीय फिल्मों की रिलीज टालने को लेकर स्थानीय फिल्म वितरकों का भारी दबाव रहता है, क्योंकि यह उनके कारोबार पर असर डालता है.

Share:

कराची: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ईद के दौरान भारतीय फिल्मों के रिलीज पर लगे बैन की अवधि घटाकर इसे एक हफ्ते करने का फैसला किया है. इस फैसले से सलमान खान स्टारर ‘रेस 3’ और संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

मंत्रालय ने पहले के फैसले को पलटते हुए नई अधिसूचना जारी की कि भारतीय फिल्मों के रिलीज पर ईद से पहले दो दिन और छुट्टियों के बाद एक हफ्ते ही बैन रहेगा. पहले के बैन में ईद से पहले दो दिन और त्योहार के बाद दो हफ्ते की रोक थी.

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों खासकर सलमान खान की फिल्मों के बड़ी संख्या में फैंस रहे हैं. भारतीय फिल्मों की रिलीज टालने को लेकर स्थानीय फिल्म वितरकों का भारी दबाव रहता है, क्योंकि यह उनके कारोबार पर असर डालता है.

मंत्रालय ने कहा कि उसने स्थानीय फिल्मों के प्रचार के लिये यह फैसला किया. माहिरा खान की ‘7 दिन मोहब्बत’ और जावेद शेख की ‘वजूद’ ईद पर रिलीज होने वाली है.

पाकिस्तान के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म्स सेंसर्स (सीबीएफसी) के अध्यक्ष दानियाल गिलानी ने कहा कि स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री और रिलीज सुविधाओं की अहमियत को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है कि ईद (दोनों ईद - उल - फित्र और ईद - उल - अजहा) के दिन से शुरू होकर कुल एक हफ्ते की अवधि के लिये भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा. आपको बता दें कि सलमान खान की 'रेस 3' ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही है.

यहां देखें फिल्म 'रेस 3' का गाना...

पाकिस्तान फिल्म वितरण संघ के अध्यक्ष चौधरी एजाज कामरान ने बॉलीवुड फिल्मों के वितरक समूह पर देश की फिल्मों के कारोबार को कमजोर करने का आरोप लगाया. कामरान ने कहा, ‘‘यह समूह हमेशा से ताकतवर रहा है. वे यह नहीं समझते हैं कि उनके दबाव के चलते स्थानीय फिल्मों की कमाई प्रभावित होती है. जिन वितरकों ने पाकिस्तानी फिल्में खरीदी हैं अब उन्हें नुकसान उठाना होगा.’’ गौरतलब है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है.

यहां देखें फिल्म 'संजू' का गाना...

Published at : 06 Jun 2018 11:53 AM (IST) Tags: race 3 SALAMAN KHAN EID Ban Ranbir Kapoor
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Drishyam 3 Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी ‘दृश्यम 3’? 7.30 बजे तक 95 करोड़ के हुई पार

Drishyam 3 Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी ‘दृश्यम 3’? 7.30 बजे तक 95 करोड़ के हुई पार

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, गुरुद्वारे में टेका मत्था

खुद को निकम्मा समझते थे जयदीप अहलावत, गांव में उठाते थे गोबर, अब 'दृश्यम 3' में अजय पर पड़े भारी!

खुद को निकम्मा समझते थे जयदीप अहलावत, गांव में उठाते थे गोबर, अब 'दृश्यम 3' में अजय पर पड़े भारी!

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल

शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में युक्ति थरेजा की एंट्री, फीमेल लीड के लिए हुईं फाइनल

'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

टॉप स्टोरीज

राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'

राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'

75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल

योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल