News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

आज रिलीज होगा 'संजू' का पहला गाना 'मैं बढ़िया, तू भी बढ़िया'

गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रेट्रो लुक बीते जमाने की यादों को ताजा कर देगा. यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी.

Share:

मुंबई: निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एलान किया कि फिल्म 'संजू' का पहला गाना 'मैं बढ़िया तू भी बढ़िया' आज यानी रविवार को रिलीज होने के लिए तैयार है. संजय दत्त के जीवन पर आधारित राजकुमार हिरानी की 'संजू' में उनके (संजय) जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को पेश किया जाएगा. फिल्म में संजय दत्त के युवा दिनों से लेकर मौजूदा दिनों तक की कहानी को दिखाया जाएगा.

फिल्म के पहले गीत में हम संजू को औरत की आवाज में लिप-सिंकिंग करते हुए देखेंगे. राजकुमार हिरानी ने एक तस्वीर के जरिये हुक लाइन की एक झलक पेश की है जिसमें लिखा गया है, 'मैं बढ़िया, तू भी बढ़िया' और इस तस्वीर में सोनम कपूर और रणबीर कपूर खुशमिजाज मूड में नजर आ रहे हैं.

गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रेट्रो लुक बीते जमाने की यादों को ताजा कर देगा. यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी. इस बायोपिक का लेखन और निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने काम किया है.

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

Published at : 03 Jun 2018 08:34 AM (IST) Tags: sanjay dutt biopic Ranbir Kapoor Sanju
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'आप अकेले नहीं हैं...', बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद, बांटा खाना-कंबल

'आप अकेले नहीं हैं...', बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद, बांटा खाना-कंबल

अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’

अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’

'मिर्जापुर द मूवी' का एडवांस बुकिंग में भौकाल, रिलीज से पहले 3 करोड़ के हुई पार

'मिर्जापुर द मूवी' का एडवांस बुकिंग में भौकाल, रिलीज से पहले 3 करोड़ के हुई पार

'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की बिगड़ी तबीयत, नहीं थे मेडिकल बिल चुकाने के पैसे, अक्षय-रणबीर और कार्तिक ने की मदद

'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की बिगड़ी तबीयत, नहीं थे मेडिकल बिल चुकाने के पैसे, अक्षय-रणबीर और कार्तिक ने की मदद

'लोग छोटी-छोटी बातों को इग्नोर...' ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट के बाद बादशाह की पहली पोस्ट

'लोग छोटी-छोटी बातों को इग्नोर...' ईशा रिखी से तलाक की अनाउंसमेंट के बाद बादशाह की पहली पोस्ट

टॉप स्टोरीज

Exclusive: पंजाब की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर, पुलिस ने भगवंत मान सरकार को फंसाया?

Exclusive: पंजाब की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर, पुलिस ने भगवंत मान सरकार को फंसाया?

राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'

राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'

एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा

एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा

दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई

दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई

यह वेबसाइट कुकीज़ या इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है, ताकि आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और व्यक्तिगतर तौर पर इसकी सिफारिश करती है. हमारी वेबसाइट के लगातार इस्तेमाल के लिए आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हों.