By: रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | Updated at : 01 Jun 2018 09:55 PM (IST)
नई दिल्ली: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का गाना 'अल्लाह दुहाई है' रिलीज कर दिया गया है. गाने के लॉन्चिंग इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट गई. ऐसे में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ इस नए गाने के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान यूलिया स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आईं. बता दें कि 'रेस 3' के इससे पहले भी गाने लॉन्च किए गए हैं. इनमें 'सेल्फिश' गाना यूलिया ने ही गाया है.
इसके साथ ही 'सेल्फिश' गाने के लीरिक्स सलमना खान ने लिखे हैं. जहां यूलिया स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी वहीं सलमान खान ऑडियंस में बैठे उनके परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे थे. बता दें कि सलमान खान काफी समय से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं.
इससे पहले फिल्म के कुछ गाने रिलीज कर दिए गए हैं. जिन्हें दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इससे पहले इस फिल्म का दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के पार, टूटा शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड
Drishyam 3 Release Live Updates: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, पहले दिन 50 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Drishyam 3 Box Office Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 66 करोड़ के हुई पार
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान