By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 18 Oct 2016 08:32 PM (IST)
नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को फिल्म में लिए जाने पर सफाई दी है. अपने एक वीडियो संदेश में करण जौहर कहते नज़र आ रहे हैं कि जब फिल्म शूट हो रही थी तब माहौल अलग था और अब कुछ और है.
वीडियो में करण यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे लिए सबसे पहले देश है.
करण ने कहा, 'इस फिल्म के लिए 300 भारतीयों ने मेहनत किया जिसके बाद फिल्म तैयार हुई है. अगर फिल्म को रोका जाता है तो सभी लोगों के साथ नाइंसाफी होगी. करण ने आगे कहा कि मैं देश की सेना के जज्बे को सलाम करता हूं जिनकी वजह से हमारी सीमा सुरक्षित हैं. मैं आतंकवाद का विरोध करता हूं.'
करण ने कहा, 'मैंने हमेशा महसूस किया है कि अपनी देशभक्ति को दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोगों में प्यार बांटिए और मैंने अपने काम के जरिए यही किया है.'
उन्होंने वीडियो में यह भी ऐलान किया है कि अब वे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्में नहीं करेंगे.

आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद से ही MNS और अन्य पार्टियां उन सभी फिल्मों का विरोध कर रही हैं जिनमें पाकिस्तानी कलाकार हैं. MNS नेता अमे खोपकर ने कल धमकी देते हुए कहा था, ‘‘हम राज्य भर में फिल्म प्रदर्शित किए जाने का विरोध करेंगे. अगर किसी भी मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर ने फिल्म प्रदर्शित करने की हिम्मत की तो वे याद रखें की उनके मल्टीप्लेक्स ग्लास की मंहगी शीटों से सजे हैं.’’
पार्टी पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने और उन्हें बढ़ावा देने का समर्थन नहीं करती, इसलिए ऐसी फिल्मों का विरोध जारी रहेगा.
खोपकर ने कहा, ‘‘ हम शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ का विरोध भी करेंगे, जो जनवरी में रिलीज होने वाली है. ’’ पार्टी ने कहा कि सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने करन जौहर की फिल्म प्रदर्शित न करने का पहले ही एलान कर दिया है, लेकिन मल्टीप्लेक्स ऑपरेटरों की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है. इसलिए MNS ने इस पर अपना रूख साफ कर दिया है.
निर्देशक करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं .
विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट
Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका
अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल
The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें