By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 04 Oct 2016 02:06 PM (IST)
नई दिल्ली: दो दिन पहले ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है और फैंस के उत्साह और बढा़ने के लिए इस फिल्म के कैरेक्टर भल्लाल देव ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बॉडी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
भल्लाल देव का रोल निभाने वाले अभिनेता राणा दुगुबत्ती ने ये तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. इस तस्वीर में उनके साथ उनके ट्रेनर भी हैं.ये तस्वीर देखकर तो कहा जा सकता है कि वाकई इस फिल्म में उनका जो अवतार दिखेगा वो इससे पहले कभी नहीं दिखा.

दो दिन पहले ही इस फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ये ऐलान किया है कि इस फिल्म का पहला पोस्टर 22 अक्टुबर को रिलीज किया जाएगा. राजमौली ने लिखा है कि इस फिल्म के लीडिंग एक्टर प्रभाष के बर्थडे के एक दिन पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा. इस ट्वीट के साथ एक हैशटैग भी है #WKKB (Why Katappa Killed Baahubali- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?)
First look of Baahubali 2 the conclusion will be out on 22nd oct, a day before Prabhas' birthday#WKKB pic.twitter.com/2Fc2ifIg3a
— rajamouli ss (@ssrajamouli) September 30, 2016
प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को है और ऐसे में यह जन्मदिन उनके लिए और भी खास हो जाएगा.
आपको बता दें कि बाहुबली देखने के बाद जिस सवाल का जवाब दर्शक पिछले साल से ही ढ़ूढ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब सिर्फ तीन लोगों को पता है और वो हैं अभिनेता प्रभाष, निर्देशक एस एस राजामौली और कहानीकार.
फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के एक, दो या तीन नहीं बल्कि कुल चार क्लाइमेक्स शूट किए हैं. और अब तक ये तय नहीं हुआ कौन सा क्लाइमेक्स फिल्म में दिखाया जाएगा. इस फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म होने के बाद इसके बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा.
ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Ideas of India 2026: एबीपी न्यूज के 'आईडिया ऑफ इंडिया' में शाहरुख खान
4 दशक और 300 से ज्यादा फिल्मों के लिए हजारों यादगार गीत, संघर्ष से शुरू हुआ 'इंदीवर' का सफर
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने रणबीर-आलिया, विराट-अनुष्का को छोड़ा पीछे, वेडिंग पोस्ट ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
58 की उम्र में भी वही पुराना जोश, 'भूत बंगला' के सेट से अक्षय कुमार का हाई-एनर्जी अवतार
Ideas of India 2026: फिल्म फ्लॉप हो तो क्या करते हैं सुनील शेट्टी? बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी किया रिएक्ट
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल