News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Box Office: जानें, दो दिन में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ने की है कितनी कमाई?

Share:

नई दिल्ली: एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पा रही है. बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है. फिल्म ने दो दिन में महज पांच करोड़ की कमाई की है. इससे पहले मस्ती सीरीज की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.5 करोड़ और शनिवार को भी 2.5 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से दो दिन में फिल्म महज 5 करोड़ का ही कारोबार कर पाई. ‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’ के निर्माताओं ने कहा कि फिल्म को रिलीज करने से तीन हफ्ते पहले इसके ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म ‘‘मर’’ गई और उन्हें ‘‘काफी’’ नुकसान हुआ है. ‘‘मस्ती’’ सीरीज की तीसरी फिल्म लीक हो जाने के कारण इसके रिलीज का तारीख 22 जुलाई से बदलकर 15 जुलाई कर दी गई. निर्देशक इंद्र कुमार और फिल्म के कलाकार विवेक ओबराय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला ने लीक होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर कमाई पर हो रहे असर को लेकर नाखुशी जताई. कुमार ने कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है. यह पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म के रिलीज होने से 17 दिन पहले यह लीक हो गई. इससे हमारी फिल्म मर गई. यह हमारे लिए कठिन समय है. हम दुखी और निराश हैं.’’ विवेक ने दावा किया, ‘‘हमें बड़ा नुकसान हुआ है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है क्योंकि फिल्म आधिकारिक रिलीज से तीन हफ्ते पहले लीक हो गई. यह करीब सौ करोड़ रूपये का नुकसान है.’’
Published at : 17 Jul 2016 02:14 PM (IST) Tags: Great Grand Masti box office collection
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें