News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मूवी रिव्यू: सुल्तान

Share:

रेटिंग: 3.5 स्टार

निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र की ‘सुल्तान’ सलमान ख़ान के करियर का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है. वो बड़े शानदार अंदाज़ से पहलवान सुल्तान अली ख़ान के रोल को जी गए है. उनके अभिनय, उनकी ट्रेनिंग, उनके शानदार फाइट सीन्स में उनकी मेहनत साफ़ झलकती है. लेकिन इस स्पोर्ट्स फिल्म में कहानी का पूरा फोकस दरअसल सलमान और अनुष्का की लव स्टोरी पर है.

sultan-the-film3 ये कहानी है हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले 40 साल के सुल्तान अली खान (सलमान खान) जो एक ओलंपिक चैंपियन कुश्तीबाज़ है. मगर हालात के चलते वो हमेशा के लिए कुश्ती छोड़ने का फैसला कर चुका है. उसकी पत्नी आरफ़ा (अनुष्का शर्मा) भी उसे छोड़ कर चली गई है. उसकी ज़िंदगी में कुछ नहीं बचा है. फिर एक घटना होती है जिसके बाद सुल्तान वापस फ्री स्टाइल रेस्लिंग में उतरने का फैसला करता है. अब वो कुश्ती भूल चुका है, उसका वज़न बढ़ा चुका है मगर फिर भी वापस ट्रेनिंग लेकर वो अपनी खोई इंज़्ज़त और अपने प्यार को वापस पाने के लिए रिंग में उतरता है.

sultan-the-film7

कहानी में नयापन भले ही ना हो, लेकिन आदित्य चोपड़ा का स्क्रीनप्ले बेहद कसा हुआ है और अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन बढ़िया है. फिल्म में लव स्टोरी को आधार बना कर सारे फाइट सीन को एक वजह दे दी गई है. इसी वजह से कुश्ती या फाइट सीन की भरमार होते हुए भी वो कहीं बोर नहीं करते. कसा हुआ स्क्रीनप्ले और एडिटिंग फिल्म की रफ़्तार धीमी नहीं पड़ने देते. ‘सुल्तान’ ढाई घंटे का ज़बरदस्त मनोरंजन और सलमान ख़ान के स्टारडम की नुमाइश है. वो हरियाणवी बोलते हैं, कॉमेडी करते हैं, गंभीर सीन में भी छाप छोड़ते हैं और फाइट करते हुए कमाल के लगते हैं. फिल्म के हर सीन में सलमान हैं और वो पूरे फॉर्म में हैं.

sultan-the-film9

अनुष्का शर्मा का फिल्म में अच्छा ख़ासा रोल है और दोनों की केमेस्ट्री भी बहुत अच्छी है. हालांकि अनुष्का के किरदार को शुरुआत में मज़बूत दिखाकर अचानक बेहद कमज़ोर बना दिया गया. वो ख़ुद भी कुश्तीबाज़ है और ओलंपिक मेडल जीतने के सपने देखती है मगर शादी हो जाने के बाद वो पति के लिए अपना सपना भूल जाती हैं. ये बेहद अखरता है. लेकिन इस मसाला फिल्म में हर किरदार सिर्फ़ सलमान को सपोर्ट करने के लिए ही है.

फिल्म के सारे कलाकार चाहे वो कुमद मिश्रा हो, अमित सध या सलमान के दोस्त का किरदार निभाने वाला एक्टर, हर कोई अपने अपने रोल में छाप छोड़ता है. सलमान के कोच के रूप में रणदीप हुडा का छोटा सा रोल मज़ेदार है.

sultan-the-film

फिल्म में विशाल-शेखर का संगीत बहुत अच्छा है. ख़ासतौर पर फिल्म का थीम सॉन्ग- खून में तेरे मिट्टी, मिट्टी में तेरा खून का फिल्म मे शानदार इस्तेमाल किया गया है. रोमांटिक गीत जग घुमया भी अच्छा है.

‘सुल्तान’ में सलमान ख़ान एक सुपरस्टार के अलावा एक बेहतर अभिनेता बनकर उभरते हैं. ये पूरी तरह पैसा-वसूल फिल्म है और सलमान का ईद का रिकॉर्ड बरक़रार रखेगी इसमें कोई शक नहीं है.

Published at : 06 Jul 2016 08:05 AM (IST) Tags: Sultan Anushka Sharma Movie Review Salman Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें