एक्सप्लोरर

हिजाब कंट्रोवर्सी को लेकर नितीश कुमार पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'कार्रवाई तो होनी चाहिए'

Aamrapali Dubey Reacts To Hijab Controversy: बिहार में हुए हिजाब विवाद के बाद कई सेलेब्स इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. जावेद अख्तर के बाद आम्रपाली दुबे ने भी अपनी राय दी है.

बिहार में 'हिजाब विवाद' गर्माया हुआ है. ये मामला तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम में एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विवाद ने तूल पकड़ लिया. इस बीच विवाद पर भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी अपनी राय जाहिर की है. 

हिजाब विवाद पर नितीश कुमार की निंदा करने से आम्रपाली दुबे भी खुद को रोक नहीं पाईं, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा मानना है कि कपड़े हर व्यक्ति की अपनी पसंद का हिस्सा हैं. लेकिन अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए. किसी भी परिस्थिति में दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है.' 

जावेद अख्तर भी कर चुके हैं नितीश कुमार की निंदा 
आम्रपाली दुबे के पहले हिजाब विवाद पर दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री को महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, वह जानता है कि मैं पर्दा की पारंपरिक अवधारणा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से यह स्वीकार कर लूं कि नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ जो किया, वो सही किया है. मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं. सीएम नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए'. 

कैसे शुरू हुआ विवाद ?
दरअसल ये विवाद बिहार के आयुष डॉक्टर नियुक्ति कार्यक्रम में शुरू हुआ, जब एक मुस्लिम महिला डॉक्टर हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने आई. इसी दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने महिला के चेहरे से हिजाब हटा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर कई सवाल उठने लगे कि क्या हिजाब पहनना सरकारी नियमों के मुताबिक है या नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget