एक्सप्लोरर

फिर टल सकती है 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, अक्षय-कैटरीना की जोड़ी को देखने के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

अक्षय कुमार-कटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट 30 अप्रैल है मगर कोरोना की नई लहर से पैदा हुए हालात के चलते फिल्म की रिलीज टल सकती है.

मुम्बई: अक्षय कुमार, कटरीना कैफ स्टारर और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज की तारीख एक बार फिर से टल सकती है.

एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र और देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और तमाम सिनेमाघरों में लागू इससे संबंधित दिशा-निर्देशों के चलते 'सूर्यवंशी' की तारीख को एक बार फिर से आगे बढ़ाये जाने की पूरी संभावना है. उल्लेखनीय है कि 'सूर्यवंशी को 30 अप्रैल को रिलीज किये जाने का आधिकारिक ऐलान 14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर किया गया था.

फिल्म 'सूर्यवंशी से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया, "30 अप्रैल को रिलीज को लेकर फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से 10 अप्रैल से शुरू किया जाना था. कोविड-19 के ताजा हालात, नाइट कर्फ्यू के दौरान नाइट शोज नहीं दिखाये जाने से होनेवाले नुकसान आदि बातों को ध्यान में रखते हुए 'सूर्यवंशी' की रिलीज को टाला जा सकता है और इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है. मगर इससे जुड़ा कोई भी फैसला 10 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा."

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से आगे बताया, "फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने प्रमोशन से जुड़ी तैयारियों को रोकने के‌ लिए नहीं कहा है. फिलहाल फिल्म के मेकर्स वेट ऐंड वॉच की स्थिति में हैं. अगर अगले चंद दिनों में कोरोना से उपजे हालात काबू में आ जाते हैं तो फिल्म को 30 अप्रैल की तयशुदा तारीख पर ही रिलीज किये जाने का फैसला किया जा सकता है."

View this post on Instagram
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सूत्र ने आगे बताया कि तय तारीख पर फिल्म रिलीज करने या नहीं करने का फैसला सभी प्रोड्यूसर्स - रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार‌ मिलकर लेंगे और फिलहाल स्थित पर नजर रखते हुए ये सभी हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बच रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि 'सूर्यवंशी' को सबसे पहके साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज किये जाने का ऐलान किया गया था. बाद में सलमान खान की 'राधे' से होनेवाली सीधी टक्कर से बचने के लिए इस फिल्म की तारीख को प्री-पोन कर दिया गया था और फिर ये फिल्म 24 मार्च , 2020 को रिलीज की जानी थी. मगर कोरोना महामारी के चलते ऐसा हो न सका.

उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल को रिलीज होनेवाली अमिताभ बच्चन, इमराम हाशमी, रिया चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'चेहरे' की रिलीज को भी कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते टाल दिया गया है. कुछ ही दिन पहले, यशराज द्वारा प्रोड्यूस की गई और सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली 2' की रिलीज डेट को भी टालने का फैसला किया गया है. यह फिल्म 23 अप्रैल को देशभर में रिलीज की जानी थी. रिलीज को टालते हुए इन दोनों की फिल्मों की रिलीज की न‌ई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
BB20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, उदिति ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?
'बिग बॉस 20': आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, उदिति ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget