एक्सप्लोरर

Uttarakhand Opinion Poll: उत्तराखंड में कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर, इस एक सर्वे में सत्तारूढ़ दल को लग रहा है बड़ा झटका

Uttarakhand Election Survey: उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं और सभी सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले एबीपी न्यूज़ पोल ऑफ पोल्स लेकर आया है.

Uttarakhand Opinion Poll: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) के लिए कुछ सीटों को छोड़ दें तो तमाम दलों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं. इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला मुख्यतौर पर कांग्रेस से है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) भी जोर-शोर से प्रचार में जुटी है. इस बीच एबीपी न्यूज़ सात सर्वे एजेंसियों का ओपिनियन पोल एक साथ बता रहा है. 

C Voter (सी वोटर) के सर्वे के मुताबिक, राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है. सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिल सकती है. वहीं कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती है. आप के खाते में दो से चार और अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जा सकती है.

रिपब्लिक-P MARQ की मानें तो बीजेपी को 36 से 42, कांग्रेस को 25 से 31 और आप को 0 से दो सीटें मिल सकती है. Zee-डिजाइन बॉक्स्ड के मुताबिक, बीजेपी को 31 से 35, कांग्रेस को 33 से 37, आप को 0 से दो और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है.

Polstrat NewsX के सर्वे में कहा गया है कि सत्तारूढ़ बीजेपी को 36 से 41, कांग्रेस को 25 से 30, आप को दो से चार सीटें मिल सकती है. India Ahead-ETG और Times now- VETO के सर्वे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है.  India Ahead-ETG के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 46 से 50, कांग्रेस को 16 से 20, आप को एक से तीन और अन्य को एक से तीन सीटें मिल सकती है. वहीं Times now- VETO के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 50, कांग्रेस को 12 से 15, आप को 5 से आठ और अन्य को 0 से दो सीटें मिल सकती है.

वहीं DB Live के मुताबिक, कांग्रेस सरकार बना सकती है. सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस को 41 से 43, बीजेपी को 24 से 26 और अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती है. राज्य में किसी भी एक दल को सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है. 

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 26 से 30 सीटें मिल सकती है. वहीं आप को एक से 3 सीटों से संतोष करना पड़ सकती है. अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है.

सर्वे एजेंसियां बीजेपी कांग्रेस आप अन्य
C Voter 31-37 30-36 2-4 0-1
रिपब्लिक-P MARQ 36-42 25-31 0-2 0-0
Zee-डिजाइन बॉक्स्ड 31-35 33-37 0-2 0-1
Polstrat NewsX 36-41 25-30 2-4 0-0
India Ahead-ETG 46-50 16-20 1-3 1-3
DB Live 24-26 41-43 0-0 2-4
Times now- VETO 44-50 12-15 5-8 0-2
Poll of Polls 35-40 26-30 1-3 0-1

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पिछली बार (Uttarakhand Election 2017) बीजेपी (BJP) ने कुल 70 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस (Congress) 11 सीटों पर सिमट गई थी. वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी.

RPN Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह, कांग्रेस को दिया झटका

ABP News C Voter Survey: कुमाऊं-गढ़वाल-तराई रीजन में किसका रहेगा दबदबा? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget