एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh General Election 2019: यूपी में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां जानें- कब-कब होगी वोटिंग

Uttar Pradesh General Election 2019: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 07 चरण में लोकसभा चुनाव होंगे.

Uttar Pradesh General Election 2019: चुनाव आयोग ने इस साल होने वालो लोकसभा चुनाव का तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 07 चरण में लोकसभा चुनाव होंगे. लोकसभा की सभी सीटों और चार राज्यों की विधानसभा के चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे. आपको बताते हैं कि इस चुनाव में निर्णायक भूमिका रखने वाले यूपी राज्य में कब-कब और कितने चरणों में चुनाव होंगे.

चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे. ये वोटिंग 11 अप्रैल को शुरु होकर 19 मई को खत्म होगी. 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.

कब-कब होगी वोटिंग

पहला चरण- 11 अप्रैल (8 सीटों पर वोटिंग होगी)

दूसरा चरण- 18 अप्रैल (8 सीटों पर वोटिंग होगी)

तीसरा चरण- 23 अप्रैल (10 सीटों पर वोटिंग होगी)

चौथा चरण- 29 अप्रैल (13 सीटों पर वोटिंग होगी)

पांचवा चरण- 6 मई (14 सीटों पर वोटिंग होगी)

छठां चरण- 12 मई (14 सीटों पर वोटिंग होगी)

सांतवा चरण- 19 मई (13 सीटों पर वोटिंग होगी)

2014 में किसे मिली थीं कितनी सीटें

आपको बता दें कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं.  2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी में एनडीए को बंपर जीत मिली थी. एनडीए को 73 सीटें मिली थीं. जिसमें से बीजेपी ने 71 सीटें जीती थीं. सपा को 5 सीटें मिली थीं और कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. 2014 के चुनावों में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी.
बीजेपी का वोट प्रतिशत 42.63% था और सपा का 22.92% था.
अब बीजेपी का सूपड़ा साफ करने के लिए सपा, बसपा और आरएलडी ने गठबंधन कर लिया है. मायावती और अखिलेश यादव के इस गठबंधन को काफी ताकतवार माना जा रहा है. कुछ ही समय पहले हुए यूपी के तीन उपचुनाव में गठबंधन का फॉर्मूला काम कर गया था और अपने घर में ही योगी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी.
इस लोकसभा चुनाव में सपा 37 सीट और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. तीन सीटें आरएलडी को मिली हैं. वहीं, कांग्रेस के साथ गठबंधन ना होते हुए भी इन्होंने अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए खाली छोड़ दी है.
योगी की पहली परीक्षा 2014 में मिली भारी जीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री का पद योगी आदित्यनाथ को मिली था. यूपी में ये योगी की पहली परीक्षा है. पीएम मोदी के बाद योगी बीजेपी के सबसे बड़े और असरदार स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. योगी ने जिन-जिन राज्यों में रैलियां की हैं उनमें से अधिकांश में बीजेपी की जीत हुई है. योगी का पुराना रिकॉर्ड है लेकिन इस बार उनके पास अपना राज्य बचाने की बड़ी चुनौती हैं. लोकसभा में सीटों का गणित
कुल सीटें- 543 बहुमत का आंकड़ा- 272 सामान्य सीट- 412 अनुसूचित जाति- 84 अनुसूचित जनजाति- 47 1951- 17 करोड़
लोकसभा चुनाव-2014 के नतीजे
कुल सीटें- 543
एनडीए- 336
यूपीए- 60
अन्य- 147

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget