एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: बीजेपी के गढ़ Mumbai-North में उर्मिला मातोंडकर को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. कांग्रेस इस अभिनेत्री को North Mumbai सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी है. तोड़-गठजोड़ भी जारी है. राजनीतिक पार्टियां सिंगर सपना से लेकर बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों तक को चुनावी मैदान में उतारना चाहती हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

खबरों के मुताबिक कांग्रेस इस अभिनेत्री को North Mumbai सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है. उम्मीदवारी मिलते ही उर्मिता मातोंडकर तुरंत पार्टी में शामिल होंगी. इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है.

मुम्बई नार्थ वेस्ट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम के मुताबिक जिस उत्तर मुंबई सीट को उन्होंने छोड़ा है वहां से कोई कांग्रेस का नेता चुनांव लड़ने को तैयार नहीं. पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे. यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारने के लिए उन्हें मना रही है.

मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम और मुंबई कांग्रेस प्रेसीडेंट मिलिंद देवरा ने इस बात की पुष्टि की है. संजय निरुपम ने बताया, ''हमने उनसे मुलाकात की है. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वो नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें.''

Loksabha Election 2019: बीजेपी के गढ़ Mumbai-North में उर्मिला मातोंडकर को चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी.

अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं. उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है.

इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने. इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई.

ये सीट बीजेपी का गढ़ है. मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

फिल्मों की बात करें तो उर्मिला मातोंडकर रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके दर्शकों का दिल जीत चुकी है.

कुछ समय पहले उर्मिता फिल्क 'ब्लैकमेल' के गाने 'बेवफा ब्यूटी' में नज़र आईं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget