एक्सप्लोरर

यूपी: जानिए कैसा रहा है उन्नाव लोकसभा सीट का इतिहास, जहां से BJP उम्मीदवार हैं साक्षी महाराज

उन्नाव लोकसभा में लगभग 21 लाख वोटर हैं जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या कि लगभग 11 लाख और महिला वोटरों की संख्या 10 लाख है. ये सबसे बड़ी लोकसभा सीट है इसके साथ ही सबसे अधिक वोटर भी इसी सीट पर हैं.

कानपुर: उन्नाव संसदीय सीट पर ओबीसी और मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका पर है. ये सबसे बड़ी लोकसभा सीट है इसके साथ ही सबसे अधिक वोटर भी इसी सीट पर हैं. उन्नाव लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. पुराने चेहरे इस सीट पर हावी है, सपा बसपा गठबंधन होने के बाद बीजेपी के साक्षी महाराज की सीधी लड़ाई गठबंधन से है. वहीं कांग्रेस से अन्नू टंडन को भी कम नहीं आंका जा रहा है. उन्नाव लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीटें आती है. बांगरमऊ, सफीपुर, उन्नाव, मोहान, भगवंत नगर, पुरवा विधानसभा सीटें आती हैं. सभी विधानसभा सीटें ग्रामीण क्षत्रों में आती है. जहां पर बड़ी संख्या में ओबीसी और मुस्लिम वोटर हैं. सभी राजनितिक दलों की नजरें इन्हीं वोटरों पर हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने साक्षी महाराज पर भरोसा जताया है. साक्षी महाराज ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अन्नू टंडन को हराया था. वहीँ कांग्रेस ने एक बार फिर अन्नू टंडन को मैदान में उतारा है. अन्नू टंडन उन्नाव की सांसद रह चुकी हैं और उन्नाव में उनकी जबर्दस्त पकड़ है. 2014 के लोकसभा चुनाव में अन्नू टंडन मोदी लहर में हार गई थीं. सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद उन्नाव लोकसभा सीट सपा के खाते में गई थी. सपा ने अरुण शंकर शुक्ला को कैंडिडेट बनाया है. अरुण शुक्ला सपा के कद्दावर नेता हैं और सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. जातिगत आकड़े उन्नाव लोकसभा में लगभग 21 लाख वोटर है. जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या कि लगभग 11 लाख है और महिला वोटरों की संख्या 10 लाख है. उन्नाव में सबसे अधिक ओबीसी वोटर है जिनकी संख्या 7,05,000 लाख है. मुस्लिम वोटरों की संख्या 2,15,000 हजार है, सवर्ण वोटरों की संख्या 5,45,000 है और 5,50,000 है. सभी राजनितिक पार्टियों की नजर ओबीसी ,एससी और मुस्लिम वोटरों पर है. बीजेपी से साक्षी महाराज बीजेपी के साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है. कई बार तो उन्होंने अपने बयानों से बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं. इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज ने कांग्रेस की अन्नू टंडन को 3,21,736 वोटों से हराया था. साक्षी महाराज क्षत्रिय और सवर्ण वोटरों में अच्छी पकड़ है. सपा से अरुण शंकर शुक्ला सपा ने अरुण शंकर शुक्ला को उन्नाव से प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है. सपा बसपा गठबंधन ने अरुण शंकर शुक्ला को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. अरुण शंकर को सवर्णों का नेता माना जाता है. अरुण शंकर सवर्ण, एससी और ओबीसी वोटर भी समर्थन करता है. अरुण शंकर 2009 में बसपा से उन्नाव लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन वो हार गए थे. कांग्रेस से अन्नू टंडन उन्नाव लोकसभा सीट यूपी ईस्ट प्रभारी प्रियंका गांधी के खाते में है. अन्नू टंडन 2009 में उन्नाव की सांसद बनी थी. अन्नू टंडन उन्नाव की लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं. इसके साथ ही गरीब परिवारों की मदद करने की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहती हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साक्षी महाराज 5,18,834 वोट मिले थे. उन्नाव में साक्षी महाराज ने सबसे जीत दर्ज की थी. वहीँ दूसरे नंबर पर सपा के अरुण शंकर शुक्ला उर्फ़ अन्ना महाराज थे जिन्हें 2,08,661 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बसपा के ब्रजेश पाठक रहे थे जिन्हें 2,00,176 वोट मिले थे. चौथे नंबर पर कांग्रेस की अन्नू टंडन थी जिन्हें 1,97,098 वोट मिले थे. लोकसभा चुनाव 4th phase: 2014 के चुनावों में यूपी की इन 13 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, किनके बीच थी कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव LIVE:यूपी- हमीरपुर और कन्नौज में EVM खराब, पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें

 

यूपी: बाराबंकी में बोले शाह, 'अपने 55 साल के राज में गांधी परिवार ने गरीबों के लिये क्या किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget