एक्सप्लोरर

UP Elections: तीन मंत्रियों के अलावा BJP के अब तक कितने विधायकों ने दिया इस्तीफा? यहां जानिए सभी के नाम

UP Elections 2022: इस्तीफा देने वाले विधायकों में से चार विधायक पहले ही समाजवादी पार्टी ज्वाईन कर चुके हैं. जबकि तीन मंत्री और छह विधायक आज लखनऊ में सपा में शामिल होंगे.

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से ठीक पहले बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है. अबतक बीजेपी (BJP) के तीन मंत्रियों समेत 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. बागी विधायकों का कहना है कि ये सिलसिला अभी कुछ और दिन जारी रहेगा. इस्तीफा देने वाले विधायकों में से चार विधायक पहले ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्वाईन कर चुके हैं. जबकि तीन मंत्री और छह विधायक आज लखनऊ में सपा में शामिल होंगे. जानिए अबतक किन किन मंत्रियों और विधायकों ने बीजेपी छोड़ी है.

तीन मंत्री कौन-कौन हैं?

  1. स्वामी प्रसाद मौर्या
  2. दारा सिंह चौहान
  3. धर्म सिंह सैनी

11 विधायक कौन-कौन हैं?

  1. राधा कृष्ण शर्मा
  2. राकेश राठौड़
  3. माधुरी वर्मा
  4. जय चौबे
  5. भगवती सागर
  6. बृजेश प्रजापति
  7. रौशन लाल वर्मा
  8. अवतार सिंह भड़ाना
  9. मुकेश वर्मा
  10. विनय शाक्य
  11. बाला प्रसाद अवस्थी

सहयोगी दल के विधायक भी छोड़ रहे पार्टी

बीजेपी के सहयोगी 'अपना दल- सोनेलाल' के भी एक विधायक ने पार्टी छोड़ दी है. सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से अपना दल-सोनेलाल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया. सिंह के शोहरतगढ़ सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है. अपना दल-सोनेलाल ने साल 2017 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन कर लड़ा था. उसने 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी.

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: BJP में बड़ी बगावत, आज सपा में शामिल होंगे योगी सरकार छोड़ने वाले 3 मंत्री और 6 विधायक

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget