एक्सप्लोरर

UP Election: 2017 की तुलना में चौथे चरण में 1% कम मतदान, जानिए BJP को फायदा या नुकसान?

UP Assembly Election 2022: इस बार बीजेपी के लिए पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाना एक बड़ी चुनौती है. इस चरण में लखीमपुर खीरी में भी मतदान हुआ है, जो किसान आंदोलन का केंद्र बिंदु बन गया है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर इस बार करीब 61.52 फीसदी वोट पड़े. इस चरण का चुनाव पूरा होने के बाद अब तक सूबे की 45 जिलों की 231 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुका है. राज्य में बाकी तीन चरणों के लिए 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को मतदान होना है और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. इस चरण में 59 सीटों पर 624 उम्मीदवार मैदान में हैं.

किस जिले में कितने फीसदी वोटिंग हुई?

  • पीलीभीत में 67.59 फीसदी
  • लखीमपुर खीरी में 66.32 फीसदी
  • सीतापुर में 62.66 फीसदी
  • हरदोई में 58.99 फीसदी
  • उन्नाव में 57.73 फीसदी
  • लखनऊ में 60.05 फीसदी
  • रायबरेली में 61.90 फीसदी
  • बांदा में 60.36 फीसदी
  • और फतेहपुर 60.07 फीसदी वोटिंग हुई.

2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 62.55 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में 60.03 फीसदी वोट पड़े थे. 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने इन 59 में से 51 सीटों पर जीत हासिल की थी. एक सीट उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने जीती थी. चार सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की थी.

क्या इस चरण में बीजेपी को मिलेगा फायदा?

पिछले तीन चुनावों की आपस में तुलना करें तो जब-जब वोट प्रतिशत बढ़ा तो विपक्षी दलों को फायदा हुआ. लेकिन इस बार वोट प्रतिशत एक फीसदी घटा है. साल 2012 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो तब आठ फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई थी और समाजवादी पार्टी को 22 सीटों का फायदा हुआ था. इसी तरह साल 2017 के चुनाव में पांच फीसदी वोटिंग बढ़ने से बीजेपी को करीब 48 सीटों का बंपर फायदा पहुंचा. ऐसे में इस बार भी बीजेपी को फायदा मिल सकता है.

पिछले चार चुनावों में क्या रहा वोट प्रतिशत?

  • साल 2007- 49.05 फीसदी
  • साल 2012- 57.52 फीसदी
  • साल 2017- 62.55 फीसदी
  • साल 2022- 61.52 फीसदी

इस बार बीजेपी के लिए पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाना एक बड़ी चुनौती है. इस चरण में लखीमपुर खीरी में भी मतदान हुआ है, जो किसान आंदोलन का केंद्र बिंदु बन गया है. खासकर 3 अक्टूबर की घटना के बाद, जब कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया था. आशीष मिश्रा हाल ही में पिछले हफ्ते जेल से जमानत पर छूटा है. इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साधता रहा है और मिश्रा की रिहाई ने आलोचना को और तेज कर दिया है. विपक्ष का कहना है कि जिले के लोगों को अक्टूबर की घटना अभी भी याद है.

यह चरण बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण

यह चरण बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी 51 सीटों को बरकरार रखने की चुनौती का सामना कर रही है. पार्टी को तराई क्षेत्र में प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जहां बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुद्दों पर बोल रहे हैं. वरुण किसान बहुल निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत से सांसद हैं.

यह भी पढ़ें-

क्यों महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को किया गया गिरफ्तार? जानें क्या है पूरा मामला

करने वाले हैं सफर तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर करें चेक, आज रेलवे ने अलग-अलग कारणों से 361 ट्रेनों को किया रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget