एक्सप्लोरर

Punjab CM on ED Raids: रिश्तेदार पर पड़े ED के छापे से भड़के सीएम चन्नी, बोले- मुझे किया जा रहा टारगेट, बंगाल चुनाव में भी यही हुआ

Punjab CM Charanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, हमारे मंत्री और मुझे टारगेट करने की कोशिश हो रही है, 2018 की किसी एफआईआर पर आज कार्रवाई हो रही है.

Charanjit Singh Channi: पंजाब में अवैध रेत खनन का मामला काफी पुराना है, अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबियों पर एक्शन हुआ है. प्रवर्तन निदेशाल (ED) की टीम ने उनके रिश्तेदारों पर छापेमारी की है. जिस पर अब खुद सीएम चन्नी का जवाब आया है. पंजाब के सीएम ने कहा है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन हम डरते नहीं हैं. 

चन्नी ने कहा - हमें दबाने की हो रही कोशिश

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, हमारे मंत्री और मुझे टारगेट करने की कोशिश हो रही है, 2018 की किसी एफआईआर पर आज कार्रवाई हो रही है. उस समय तो सीएम भी नहीं था, ये हमें दबाने की कोशिश है, लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान भी यही सब हुआ था. 

बता दें कि ईडी ने 18 जनवरी की सुबह मोहाली समेत करीब 9 जगहों पर छापेमारी शुरू की. बताया गया कि अवैध खनन को लेकर ये छापेमारी चल रही है. इसके बाद जानकारी सामने आई कि जिन लोगों पर छापेमारी चल रही है, वो सीएम चन्नी से जुड़े हैं. इसमें उनके साले के लड़के का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - Sand Mining Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी

चुनाव से पहले गरम है अवैध खनन का मुद्दा
पंजाब विधानसभा चुनाव से अवैध खनन का मुद्दा काफी गरम है. इसे लेकर खुद नवजोत सिंह सिद्धू भी सवाल उठा चुके हैं. उनके अलावा आम आदमी पार्टी के तमाम नेता अवैध खनन को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरते आए हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय से इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार घिरती आई है. चुनाव आते ही ये मुद्दा फिर से बड़ा हो चुका था, लेकिन अब केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से इसे और हवा मिल गई. आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी इसे जोर-शोर से उछाल सकती है.  

ये भी पढ़ें - Punjab Polls: 'आप' की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद क्या बोले भगवंत मान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget