एक्सप्लोरर

UP Election 2022: एग्जिट पोल के नतीजों पर जयंत चौधरी का बड़ा बयान, सर्वे पर उठाए सवाल

RLD chief Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि, जो विचार हम जनता के सामने ले जा सकते थे, वो हमने किया. जनता ने भी अपना मत दिया है. वो चीजें अभी बक्से में कैद हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण के ठीक बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए. ज्यादातर एग्जिट पोल ने ये दिखाया है कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने जा रहे हैं. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है. लेकिन अब अखिलेश यादव के साथी और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर जवाब दिया है. 

सर्वे से अलग आएंगे नतीजे - जयंत चौधरी
जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि, जो विचार हम जनता के सामने ले जा सकते थे, वो हमने किया. जनता ने भी अपना मत दिया है. वो चीजें अभी बक्से में कैद हैं. उन्हें कोई नहीं जान सकता कि क्या परिणाम होगा, जब तक कि वो बक्से नहीं खुलेंगे. मैंने कभी भी किसी बूथ पर किसी एग्जिट पोल वाले को नहीं देखा है. ये कहां से डेटा लेते हैं, इसकी भी एक प्रक्रिया होगी. लेकिन मैं मानता हूं कि ये एक राय है, इस राय से मैं सहमत नहीं हूं. जो निश्चय लोगों के मन में था, जो विश्वास हमारे लिए आम लोगों के मन में दिखाई दिया, मुझे लगता है कि सर्वे से अलग ही नतीजे आएंगे. गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे सीएम योगी
जयंत चौधरी ने आगे कहा कि, ये सब उन लोगों पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश है. सच्चाई ये है कि जब आप किसी की राय लेते हैं तो वो भी वातावरण देखता है. यूपी में भय का माहौल बना रखा है, योगी जी तो बुलडोजर लेकर चलते हैं. डराने और धमकाने के अलावा उन्होंने चुनाव प्रचार में कोई काम नहीं किया. बहुत से मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने वोट हमें दी है, जब कोई पूछ रहा होगा कि किसे वोट दिया तो हो सकता है वो भाजपा का नाम ले रहे हों. 

बता दें कि एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को इस बार 228 से लेकर 244 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं सपा गठबंधन को 132 से 148 सीटों का अनुमान लगाया गया है. बसपा को 13 से 21 और कांग्रेस को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के इन नतीजों के बाद जहां सत्ता पक्ष फूले नहीं समा रहा है, वहीं विपक्ष का कहना है कि नतीजों को ही वो अंतिम मानेंगे और एग्जिट पोल के उलट नतीजे सामने आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें - 

UP Exit Poll 2022: एग्जिट पोल को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा दावा, सपा उम्मीदवारों से की ये अपील

UP Election: भदोही की तीनों सीटों पर लहराएगी किसकी पताका? जानिए- हर सीट का सियासी समीकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget