एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बस्ती में स्ट्रॉन्ग रूम के पीछे वीवीपैट की पर्चियां मिलने से मचा हड़कंप, एसडीएम ने दी ये जानकारी

UP Elections: बस्ती में स्ट्रॉन्ग रूम के पीछे वीवीपैट की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों ने इस पर सवाल खड़े किये हैं.

UP Assembly Election 2022: बस्ती मंडी समिति परिसर में मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के बाउंड्री के पीछे सुबह बच्चों को वीवीपैट पर्चियां मिलीं. बच्चे सैकड़ों की संख्या में पर्ची लेकर खेलने लगे. जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो हड़कम्प मच गया. देखते-देखते लोगों की भीड़ बढ़ने लगी.

स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में एक होमगार्ड इधर-उधर बिखरी वीवीपैट पर्चियों को इकट्ठा करने लगा. जिसकी जानकारी मिलने के बाद गांव की महिलाएं, बच्चे उस होमगार्ड के साथ हाथापाई, मारपीट करने लगे. होमगार्ड ने जो वीवीपैट पर्ची इकट्ठा किया था उसको छीनने लगे. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

UP Election 2022: बिहार के 'सुशासन बाबू' मॉडल का यूपी में प्रचार, ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मंत्री संजय झा

बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा, जहीर अहमद और अशोक मिश्रा भी पहुंच गए. बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद ने मामले की जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि ये पर्चियां कैसे इधर-उधर फेंकी गईं, इस पर प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं कि निष्पक्ष चुनाव कैसे कराए होंगे?

एसडीएम ने मामले की जांच की और पर्चियों को अपने कब्जे में ले लिया. एसडीएम ने कहा कि चुनाव से पहले मॉर्क ड्रिल में मॉर्क पोलिंग कराई जाती है ये उसी की पर्चियां लग रही हैं, इन पर्चियों को क्रैश कराना चाहिए, पर्चियां इधर-उधर फेंकी गई हैं ये बड़ी लापरवाही है, जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान किसी ने फोन करके बसपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन को बुला लिया. उन्होंने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिये. 

सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और प्रत्याशियों के समर्थक इकट्ठा हो गये थे. उन्होने कहा ये ट्रॉयल पर्चियां थी जिन्हें जलाया गया है. पूछा गया ये एक ही दल की क्यों थीं ? इनमें बीजेपी, कांग्रेस आदि की पर्चियां क्यों नहीं थीं ? सवालों से बचते हुये एडीएम मौके से चले गये. 

इसे भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के नेता 'गर्मी' की बात कर रहे हैं और हम 'भर्ती' की, यूपी में रोजगार को लेकर सपा प्रमुख ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget