जयपुर ग्रामीण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस की ओर से इस सीट पर युवा नेता अभिषेक चौधरी मैदान में हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में लालचंद कटारिया ने झोटवाड़ा सीट पर जीत दर्ज की थी. इस सीट पर बीजेपी के दो बागी नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं इस वजह से यहां भी लोगों की नजरें टिकी हुई है.