एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं जानता हूं कि एके एंटनी एक सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं और मैं उनकी मजबूरियों को समझता हूं. उनके लिए अनिल एंटनी का समर्थन करना मुश्किल है.

Rajnath Singh Elections Rally: केरल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से केरल चले आए हैं. दरअसल, राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बुधवार को, मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपनी उम्मीदवारी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह वही करेंगे जो पार्टी तय करेगी.

राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं अपने भाई-बहनों को कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से केरल की ओर पलायन करके चले आए हैं. राहुल गांधी में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है. क्योंकि, राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से लोकसभा की सीट हार गए थे, इसलिए इस बार उनमें वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है."

राहुल गांधी इस बार नहीं जीतेंगे वायनाड- रक्षामंत्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे. हालांकि, उन्होंने केरल के वायनाड से जीत हासिल की. फिलहाल, कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों का खुलासा नहीं किया है. पथानामथिट्टा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि राहुल गांधी इस बार वायनाड से नहीं जीतेंगे. राजनाथ सिंह ने कहा, "मैंने सुना है कि वायनाड के लोगों ने उन्हें अपना सांसद नहीं बनाने का फैसला किया है."

एके एंटनी हैं सिद्धांतवादी व्यक्ति- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह बीजेपी उम्मीदवार अनिल एंटनी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जो कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी के बेटे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं जानता हूं कि एके एंटनी एक सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं और मैं उनकी मजबूरियों को समझता हूं. उनके लिए अनिल एंटनी का समर्थन करना मुश्किल है. हालांकि, मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि अनिल आपका बेटा है और आप उनके पिता हैं इसलिए मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगा कि आपका आशीर्वाद उनके साथ रहे."

ये भी पढ़ें: EVM-VVPAT Hearing: 'आशंकाओं को लेकर उठ रहा EVM पर सवाल, संभव नहीं मशीन से छेड़छाड़', सुप्रीम कोर्ट में बोला EC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget