एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ‘गहलोत की खुद की गांरटी नहीं है, वह दूसरों को क्या देंगे’, राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह

Rajasthan Election 2023 Date: अमित शाह ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. लोग परेशान हैं.

Rajasthan Election 2023 News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (23 नवंबर) को राजस्थान में कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, “राजस्थान की कांग्रेस सरकार विफल और नाकाम है. मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि राजस्थान में अगली सरकार बीजेपी की बननी तय है.”

अमित शाह ने आगे कहा, “कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति की है. इस तुष्टीकरण ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है. मैं पिछले 6 महीने से राजस्थान में लगातार घूम रहा हूं और अशोक गहलोत सरकार की नाकामी देख रहा हूं.” अमित शाह ने राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार और क्राइम का मुद्दा भी उठाया और अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा.

'गहलोत को सत्ता से बाहर करेंगे लोग'

अमित शाह ने आगे कहा, "राजस्थान ने हमेशा नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़े होकर बीजेपी का समर्थन किया है. इस विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान के लोग बीजेपी का साथ देंगे और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेंगे."

'मोदी जी राजस्थान को अच्छा सीएम देंगे'

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी में अभी ये लड़ाई ज्यादा चल रही है कि कौन सबसे अधिक निकम्मा है. मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि राजस्थान में अगली सरकार बीजेपी की बन रही है. जनता ने कांग्रेस की विदाई का मन बना लिया है. मोदी जी राजस्थान को अच्छा सीएम देंगे. हमारा हर एक कार्यकर्ता सीएम है."

'लाल डायरी बनी करप्शन का प्रतीक'

लाल डायरी राजस्थान में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है. सभी लोग राजस्थान सरकार से परेशान हैं. पेपर लीक माफिया यहां सक्रिय हैं. कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में गबन के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं. गहलोत की खुद की गांरटी नहीं है, वह दूसरों को क्या गांरटी देंगें. अशोक गहलोत का एक ही अजेंडा है और वो है वैभव गहलोत को सीएम बनाना.

दंगाइयों पर नहीं होती है कार्रवाई

तुष्टीकरण के राजनीति के चलते हत्या करनेवाले पर भी कार्रवाई नहीं होती है. वोट बैंक की राजनीति के कारण दंगाई पर कारवाई नहीं होती है. राजस्थान सरकार के काम का हिसाब नहीं मिलता है. राजस्थान में पिछले 5 साल में महिलाओं और दलितों की स्थिती खराब है. अमित शाह ने इस दौरान अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, देश में राम मंदिर से बड़ा मुद्दा क्या है. देश के कोने-कोने में राम मंदिर की चर्चा हो रही है. राम मंदिर ,घारा 370 या तीन तलाक बीजेपी ने किया है. घर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं हो सकता है. अगर कोई ऐसा करता है तो बीजेपी इसका विरोध करेगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: चुनावी शोर थमने के पहले आज गरजेंगे दिग्गज, मेवाड़-वागड़ में PM मोदी, गृहमंत्री शाह के अलावा पहुंचेंगे 3 राज्यों के मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget