एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजे और राजपूत वोटरों को खुश करने का BJP का बड़ा दांव, वसुंधरा के करीबी सहयोगी की घर वापसी के पीछे आखिर क्या है मंशा

Rajasthan Election News: रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने वसुंधरा राजे को आश्वासन दिया है कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी. इसका मतलब है कि टिकट वितरण के दौरान उनके समर्थकों पर विचार किया जाएगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान बीजेपी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच चल रही नाराजगी किसी से छिपी नहीं है. इस बार पार्टी वसुंधरा को सीएम फेस घोषित करने से भी बच रही है. इस बीच पार्टी ने पिछले दिनों वसुंधरा के खास और पार्टी के पूर्व विधायक देवी सिंह भाटी की फिर से बीजेपी में वापसी कराई है. इस वापसी के बाद चर्चा है कि पार्टी वसुंधरा राजे को मनाने में जुट गई है.  

भाजपा की राजस्थान इकाई काफी समय से गुटबाजी से जूझ रही है. राजे के वफादार नेता उन्हें सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करने के कारण केंद्रीय नेतृत्व से नाराज हैं. इसके अलावा राजे खुद भी पिछले कुछ वर्षों में पार्टी में हाशिए पर धकेले जाने से असंतुष्ट हैं.

कई बड़े नेता भी वसुंधरा को नजरअंदाज करने से नाराज 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस का सामना करने और अपने राजपूत मतदाता के खोने की चिंता के कारण ही पार्टी ने वसुंधरा राजे के वफादार देवी सिंह भाटी के लिए पार्टी का दरवाजा खोल दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, राजपूत कम्यूनिटी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी वसुंधरा राजे को नजरअंदाज किए जाने से परेशान हैं.

अमित शाह से मिला है वसुंधरा राजे को आश्वासन

रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अमित शाह ने राजे को आश्वासन दिया है कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी. इसका मतलब है कि टिकट वितरण के दौरान उनके समर्थकों पर विचार किया जाएगा. भाटी की वापसी इसी बात का उदाहरण है. हालांकि उक्त नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी को बहुमत मिलने पर ही राज्य नेतृत्व का फैसला किया जाएगा.

देवी सिंह भाटी ने सरकार बनाने की जताई उम्मीद

वहीं, पार्टी में वापसी पर देवी सिंह भाटी ने कहा कि “पांच साल बाद मेरी घर वापसी हो रही है. मुझे यकीन है कि भाजपा अगली सरकार बनाएगी. जहां तक ​​वसुंधराजी का सवाल है, वह एक बड़ी नेता हैं जिनका पूरे राजस्थान में सम्मान है. हालांकि पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में जाने का फैसला किया है, लेकिन आलाकमान ने आश्वासन दिया है कि वे उन्हें पूरा सम्मान देंगे.”

7 बार विधायक रह चुके हैं देवी सिंह भाटी

77 वर्षीय देवी सिंह भाटी कोलायत सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं. पहले वह बीजेपी में ही थे, लेकिन चार साल पहले जब पार्टी आलाकमान ने उनके प्रतिद्वंद्वी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को 2019 में बीकानेर से लोकसभा टिकट दिया तो भाटी नाराज हो गए और 2019 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया बाद में उन्होंने मेघवाल के खिलाफ अभियान भी चलाया था. भाटी को एक बड़ा सामुदायिक नेता माना जाता है. भैरों सिंह शेखावत और राजे की सरकार के दौरान वह मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. देवी सिंह भाटी को बीजेपी में फिर से शामिल करने के एक दिन बाद गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने जयपुर में राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक की थी और राजे के साथ अलग से बातचीत की.

ये भी पढ़ें:

Assembly Elections 2023 Survey: राजस्थान में बीजेपी के साथ क्लोज फाइट, एमपी-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फेवर में आंकड़े, जानें सर्वे की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget