एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने दी ये बड़ी जानकारी, तारीखों की घोषणा भी जल्द

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है. ऐसे में यहां इसी साल दिसंबर तक मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है. यहां बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है.

Rajasthan Assembly Election News: इस साल नवंबर-दिसंबर में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं उनमें राजस्थान भी शामिल है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी मतदान की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. इस बीच खबर है कि जल्द ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने इसके संकेत दिए हैं.

एएनआई के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ''पिछले दो दिनों में हमने सभी क्षेत्रीय दलों, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों से मुलाकात की, इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की."

'निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित हो'

उन्होंने बताया, “सरकार और एजेंसियों से बात करने के बाद हमने डीएम, एसपीएस, आईजी, डीआइजी, कमिश्नर और राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी समीक्षा की. राजनीतिक दलों ने बैठक में हमसे कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए. रुपये बांटने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जानी चाहिए.”

14 जनवरी 2024 को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है. ऐसे में यहां इसी साल दिसंबर तक मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है. 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है.

2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बहुमत से सिर्फ एक सीट पीछे थी. कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी के अलावा कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला, जिसके बाद अशोक गहलोत राज्य के सीएम बने. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 73 सीटों पर जीत मिली थी. इस चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब था, क्योंकि 2014 के चुनाव में उसने 163 सीटों पर कब्जा जमाया था.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi Post: 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्...', हिंदुत्व पर राहुल गांधी की दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget