एक्सप्लोरर

पीएम अब तक आठ बार राज्य का दौरा कर चुके हैं, ये बताता है कि BJP हार रही है- प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्ता को हाथ से फिसलता देख बीजेपी की हताशा साफ दिखाई दे रही है. यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करने राज्य में अब तक आठ बार आ चुके हैं.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बीजेपी हिमाचल में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन वो इस बार सफल नहीं हो पाएगी. सत्ता को हाथ से फिसलता देख बीजेपी की हताशा साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि खुद प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करने राज्य में अब तक आठ बार आ चुके हैं.

यह बातें प्रतिभा ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के दरलाघाट में पार्टी प्रत्याशी संजय अवस्थी के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने के दौरान कही.

प्रतिभा सिंह ने क्या कहा

प्रतिभा सिंह ने कहा,“पीएम ने सत्ता में आने से आठ साल पहले राष्ट्रीय स्तर पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था. उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने का भी वादा किया था, लेकिन सभी वादे महज चुनावी हथकंडा साबित हुए. सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. यहां तक ​​कि एक एलपीजी सिलेंडर भी करीब 1200 रुपये में बिक रहा है.पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है.''

उन्होंने इस दौरान याद दिलाया कि कैसे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लोगों को सस्ती बिजली और सस्ता राशन मुहैया कराया था. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकारों ने जनता को निराश किया है. बीजेपी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व्याप्त था, जहां कांस्टेबल भर्ती घोटाले ने उजागर किया कि कैसे अधिकारियों की भागीदारी के साथ लाखों में कागज बेचा जाता था.''

उन्होंने पार्टी के सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के पार्टी के वादे को दोहराया, इसके अलावा प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये, 680 करोड़ रुपये स्टार्ट-अप फंड और अन्य चुनावी गारंटी दी.

बता दें कि देश के इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख पर अभी कुछ समय तक सस्पेंस ही रहेगा. हिमाचल की 68 सीटों पर एक साथ मतदान के बाद 8 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget