21 मई को नहीं होगी विपक्षी दलों की बैठक, चंद्रबाबू नायडू ने की थी पहल
Lok Sabha Election 2019: वीवीपैट से जुड़ी याचिका के सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी दलों की बैठक के लिए पहल की थी.

Lok Sabha Election 2019: 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. 21 मई को प्रस्तावित हुई विपक्षी दलों की बैठक अब टल सकती है. ममता बनर्जी ने नायडू से 21 मई के बजाए नतीजे आने के बाद बैठक करने की अपील की है.
टीडीपी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से कहा है कि 23 मई को नतीजे आने के बाद क्षेत्रीय दलों की सुविधा से हिसाब से बैठक होनी चाहिए. टीडीपी के एक नेता ने कहा, ''हमारे नेता ने इस पर अभी निर्णय नहीं लिया है. चुनाव परिणामों की घोषणा पर यह निर्भर करेगा. अब बैठक 23 के बाद ही होने की संभावना है.''
चंद्रबाबू नायडू ने की थी बैठक की पहल
वहीं गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने सुझाव दिया था कि 21 मई को गैर-भाजपाई विपक्षी दलों की बैठक बुलाई जाए. इस बैठक में चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना थी. हालांकि टीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के सीएम के सी आर ने पहले ही इस मीटिंग में शामिल होने से इंकार कर दिया था. के सी आर की पार्टी का कहना था कि वह चंद्रबाबू नायडू के साथ किसी बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे.
ममता बनर्जी ने 23 मई को मतगणना का हवाला देते हुए इस पर सहमति नहीं जताई थी. कुछ दिन पहले वीवीपैट से जुड़ी याचिका खारिज होने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस मीटिंग के लिए पहल की थी. साथ ही नायडू ने कहा था कि वह चुनाव सुधार के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















