एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के गढ़ करजत जामखेड़ में इस दांव से सेंध लगाना चाहते हैं शरद पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: 2014 में एनसीपी उम्मीदवार इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहा था. उस समय शिवसेना बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ रही थी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा के करजत जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी हमेशा मजबूत रही है. लेकिन बीजेपी को चुनौती देने के लिए इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार के पौत्र रोहित पवार को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. रोहित को मौजूदा विधायक और जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे के चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है.

अहमदनगर लोकसभा सीट पर प्रभुत्व को लेकर शरद पवार और जिले के राजनीतिक रूप से प्रभावशाली विखे-पाटिल परिवार के बीच द्वंद्व पहले से चलता आ रहा है. पवार ने तब अहमदनगर लोकसभा सीट को तत्कालीन कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय के लिए छोड़ने से मना कर दिया था जिसके बाद सुजय बीजेपी में शामिल हो गये और यहां से चुनाव जीत गये.

लोकसभा चुनाव के दौरान सुजय को करजत जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र से वोटों की बढ़त पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था. बीजेपी स्थानीय बनाम बाहरी के आधार पर रोहित के खिलाफ प्रचार कर रही है. शरद पवार के बड़े भाई अप्पासाहेब पवार के पौत्र रोहित भी मानते हैं कि उनकी लड़ाई मुश्किल है.

बीजेपी का गढ़ है ये सीट

उन्होंने कहा, ''इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो रैलियों को संबोधित किया और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 19 अक्टूबर को रैली करने जा रहे हैं जिससे संकेत मिलता है कि बीजेपी उम्मीदवार के लिए लड़ाई मुश्किल है.'' बीजेपी पिछले 25 साल से इस सीट पर जीत दर्ज करती आ रही है.

2014 के चुनाव में राम शिंदे ने 84,058 वोटों से जीत हासिल की थी. उस समय शिवसेना के उम्मीदवार ने अलग से किस्मत आजमाई थी और उसे 46,242 वोटों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. एनसीपी उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रह गये थे.

रोहित पवार ने कहा कि वह पिछले छह महीने से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं. उन्होंने कहा, ''इस क्षेत्र में 1995 से मतदाता बीजेपी उम्मीदवार को चुनते आ रहे हैं. हालांकि पार्टी ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया है.''

जीत की संभावनाओं के सवाल पर रोहित ने माना कि लड़ाई कठिन है. हालांकि बीजेपी उम्मीदवार शिंदे ने विश्वास जताया कि वह इस बार हैट्रिक लगाएंगे. उन्होंने कहा, ''मेरे खिलाफ कोई लहर नहीं है. मेरे विरोधी पैसों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.''

शिंदे ने रोहित पवार से किसी तरह की चुनौती की बात को खारिज कर दिया. हालांकि स्थानीय भाजपा के कुछ नेता मानते हैं कि शिंदे की स्थिति इस बार कमजोर है. बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है.

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी नेताओं के मतभेद सामने आए, छगन भुजबल ने अजीत पवार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget