एक्सप्लोरर

Meghalaya Elections 2023: 'इस बार फिर विधानसभा भेजेगी जनता', मेघालय BJP अध्यक्ष अर्नेस्ट ने किया जीत का दावा

Meghalaya Election 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. ईसाई बहुल राज्य मेघालय में इस बार बीजेपी अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Meghalaya Polls 2023: मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर आज (27 फरवरी) वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच राज्य बीजेपी प्रमुख अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mawrie) ने भी पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से अपना वोट डाला. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता उनको एक बार फिर से विधानसभा में भेजेगी. राज्य में 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है. मतदान सोमवार (27 फरवरी) शाम चार बजे तक चलेगा. 

अर्नेस्ट मावरी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोगों के प्यार और समर्थन से वह इस निर्वाचन क्षेत्र को फिर से जीतेंगे. मेघालय के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 36 निर्वाचन क्षेत्र खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं जबकि 24 गारो हिल्स क्षेत्र में आते हैं. राज्य के पूर्व गृह मंत्री और एचडीआर लिंगदोह सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था. 

महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

यहां 21 लाख से ज्यादा मतदाता (21,75,236) हैं. इनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष मतदाता हैं. मेघालय में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है. राज्य में लगभग 81,000 लोग ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे. वहीं, कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं. 

दो मार्च को होगी मतगणना 

कुल 3,419 मतदान केंद्रों में से 120 सभी महिला-प्रबंधित मतदान केंद्र हैं, 60 मॉडल मतदान केंद्र हैं और अन्य 60 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र हैं. चुनाव आयोग ने मेघालय में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 119 कंपनियां तैनात की हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 640 मतदान केंद्रों को 'असुरक्षित', 323 को 'संकटग्रस्त' और 84 को असुरक्षित और संकटग्रस्त दोनों ही चिन्हित किया गया है. वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी. राज्य में एनएनपी (NPP), बीजेपी (BJP), कांग्रेस और टीएमसी (TMC) के बीच मुकाबला है.

ये भी पढ़ें: 

Nagaland Election 2023: नगालैंड चुनाव के नतीजे तय करेंगे ये 5 फैक्टर, टॉप करोड़पति से लेकर दागी तक मैदान में, जानिए बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget