एक्सप्लोरर

बीएसपी सांसद रितेश पांडे के इस्तीफे पर आया मायावती का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Lok Sabha Election: रितेश पांडे के इस्तीफे को लेकर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि BSP की कार्यशैली पूंजीवादी पार्टियों से अलग है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने रविवार (25 फरवरी) को बहुजन समाज पार्टी (BSP) से इस्तीफा दे दिया. वह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रितेश पांडे के इस्तीफे को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "बीएसपी राजनीतिक दल के साथ ही परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के मिशन को समर्पित मूवमेंट भी है, जिस कारण इस पार्टी की नीति और कार्यशैली देश की पूंजीवादी पार्टियों से अलग है. इसे ध्यान में रखकर ही पार्टी चुनाव में उम्मीदवार भी उतारती है."

मायावती ने आगे कहा, "अब बीएसपी के सांसदों को इस कसौटी पर खरा उतरने के साथ ही स्वयं जांचना है कि क्या उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का सही ध्यान रखा? क्या अपने क्षेत्र में पूरा समय दिया? साथ ही, क्या उन्होंने पार्टी और मूवमेंट के हित में समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों का सही से पालन किया है?"

'पार्टी का हित सर्वेपरि'
उन्होंने कहा कि अधिकतर लोकसभा सांसदों को टिकट दिया जाना क्या संभव है. खासकर तब जब वे स्वयं अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और निगेटिव चर्चा में हैं. मीडिया ने यह सब कुछ जानने के बावजूद इसे पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित किया, जो कि अनुचित है. बीएसपी का पार्टी हित सर्वोपरि है.

पीएम मोदी के साथ रितेश पांडे ने किया था लंच
हाल ही में रितेश पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद की कैंटीन में लंच किया था. उनके इस्तीफे से बीएसपी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. पांडे ने मायावाती को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्होंने पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा की वजह से इसे छोड़ने का फैसला किया है.

इसके बाद वह रविवार दोपहर रितेश पांडे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ें- अहमद पटेल की विरासत खत्म करना चाहती है कांग्रेस? AAP के खाते में गई भरूच सीट तो बीजेपी बोली- 'राजकुमार का बदला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget