एक्सप्लोरर

अहमद पटेल की विरासत खत्म करना चाहती है कांग्रेस? AAP के खाते में गई भरूच सीट तो बीजेपी बोली- 'राजकुमार का बदला'

BJP Attack On Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक तरफ विपक्षी गठबंधन की गांठ मजबूत होती दिख रही है तो दूसरी तरफ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के नेता नाराज भी हो रहे हैं.

BJP Attack On Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए बने गठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच बात बन गई. इसके तहत गुजरात के भरूच की सीट कांग्रेस ने आप के खाते में डाल दी. ये सीट कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की परंपरागत सीट है. जिसको लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है.

एक तरफ जहां अहमद पटेल की बेटी ने बगावती तेवर अपनाए हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर हमला करते हुए कहा कि ये राजकुमार का बदला है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के लिए अपना जीवन देने वाले श्री अहमद पटेल के लंबे समय से चले आ रहे गढ़ को AAP को सौंपना "शहजादे" का बदला है!”

‘यूज एंड थ्रो में विश्वास करती है कांग्रेस’

वहीं, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “भरूच सीट आम आदमी पार्टी को देना राहुल गांधी का अहमद पटेल की विरासत को मिटाने और परिवार को अपमानित करने का प्रयास है. इस्तेमाल करने के बाद फेंक दो में विश्वास करते हैं.”

अमित मालवीय ने अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल के पोस्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कांग्रेस में विरासत समान है दिवंगत अहमद पटेल और राहुल गांधी के बीच मतभेदों के बारे में हर कोई जानता है. भरूच को आप को देना राहुल गांधी की उनकी विरासत को मिटाने और परिवार को अपमानित करने का प्रयास है. गांधी परिवार उपयोग करो और फेंक दो में विश्वास करते हैं.”

मुमताज पटेल ने क्या कहा था?

दरअसल, मुमताज पटेल ने कहा था, “गठबंधन में भरूच लोकसभा सीट सुरक्षित नहीं कर पाने के लिए हमारे जिला कैडर से गहराई से माफी मांगती हूं. मैं आपकी निराशा शेयर करती हूं. हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए फिर से एकजुट होंगे. हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. भरूच की बेटी.''

कांग्रेस के मुख्य संकटमोचक माने जाने वाले अहमद पटेल ने राज्य विधानसभा और संसद दोनों में गुजरात निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. अहमद पटेल ने कांग्रेस के लिए संकट के समय में भी पर्दे के पीछे से काम किया. 2020 में कोरोना के कारण उनकी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के साथ किया था लंच, अब बीजेपी में शामिल होने की संभावना, सांसद रितेश पांडे ने दिया BSP से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget