एक्सप्लोरर

'कांग्रेस अपने साथियों की भी नाव डुबो देती है', महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की हार पर पीएम मोदी का तंज

Election Results: PM नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और यूपी चुनावों में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस को "परजीवी" करार देते हुए उस पर तुष्टिकरण, जाति विभाजन और सहयोगियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत और यूपी उपचुनावों में भाजपा की धमाकेदार सफलता ने विपक्ष को बैकफुट पर ला दिया है. इन चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए इसे भारतीय राजनीति में "परजीवी पार्टी" करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न केवल अपनी हार का कारण बन रही है, बल्कि अपने सहयोगियों को भी नीचे खींच रही है.

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में वीर सावरकर के मुद्दे को अस्थायी रूप से छोड़ा, लेकिन इससे जनता का विश्वास नहीं जीत सकी. कांग्रेस और उसके गठबंधन ने राज्य में हर पांच में से चार सीटों पर हार का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 20% से भी कम रहा. 

"तुष्टिकरण की राजनीति और वक्फ बोर्ड विवाद"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और वोट बैंक के लिए संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2014 में सत्ता से जाते-जाते दिल्ली और उसके आसपास की कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दीं. उन्होंने इसे बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के साथ विश्वासघात बताया. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने "झूठे सेक्युलरिज्म" के नाम पर देश की पंथनिरपेक्ष परंपरा को नुकसान पहुंचाया है.

"जाति का जहर और कांग्रेस की सत्ताभूख"
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सामाजिक न्याय की भावना को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जाति के खिलाफ लड़ने के बजाय अब जाति का जहर फैलाने में लगी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का "शाही परिवार" अपनी सत्ताभूख को शांत करने के लिए देश और समाज के हितों की अनदेखी कर रहा है. ये पार्टी न केवल अपनी विचारधारा से भटक गई है, बल्कि अपने पुराने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी निराश कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Election Results 2024: महाराष्ट्र में कौन बनेगा CM? पीएम मोदी ने फडणवीस को 'परम मित्र', अजित पवार को बताया 'भाई', शिंदे के लिए क्या इशारा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget