एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: ‘जो लुटेरों का साथ देगा मैं उनका समर्थन…’ राज के सपोर्ट करने को लेकर बोले उद्धव ठाकरे

Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरा खून का रिश्ता तो सिर्फ महाराष्ट्र की जनता के साथ है. उन्होंने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लुटेरों के साथ है, उससे मेरा क्या रिश्ता.

Maharashtra Election 2024: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे महिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबले करने के लिए उद्धव सेना ने भी कैंडिडेट उतारा है. पहले चर्चाएं थी कि उद्धव सेना अपना कैंडिडेट वापस ले सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस संबंध में उद्धव ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने सख्त रिएक्शन दिया. 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरा खून का रिश्ता तो सिर्फ महाराष्ट्र की जनता के साथ है. उन्होंने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लुटेरों के साथ है, उससे मेरा क्या रिश्ता. ऐसे लोगों को सपोर्ट करने की बात तो सपने में भी नहीं सोच सकता. अब बात यहां खत्म… इसके आगे क्या कहना. उद्धव ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र से मेरा खून का रिश्ता है. महाराष्ट्र मेरा परिवार है. कोरोने काल में मैं जिस परिवार की जिम्मेदारी ली उस परिवार को लूटा जा रहा है. 

‘मेरी बीमारी का मजाक बनाया गया’

ठाकरे ने घोषणा की है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए महाराष्ट्र के लूट बड़े पैमाने पर होगी. डबल, ट्रिपल इंजन महाराष्ट्र के लुटेरे हैं और जो भी उनका समर्थन करते हैं वह भी लुटेरे हैं. राज ठाकरे के बारे में बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मेरी बीमारी का भी मजाक उड़ाया था. भगवान ना करें जिन्होंने मेरी आलोचना की उन्हें उस स्थिति का अनुभव अवश्य होगा. मैं उन लोगों की मदद क्यों करूं जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मेरा मजाक बनाया. उन्होंने उनकी मदद की जिन्होंने मेरी पार्टी  तोड़ दी. छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेकर विषय बदलते हुए उद्धव ठाकरे कहा कि राज ठाकरे इस बार मेरे पास नहीं आए. मैं जिन मामलों में नहीं जाना चाहता, मैं उन लोगों की मदद नहीं करूंगा. जो महाराष्ट्र को लूटने वालों की मदद करते हैं. 

‘महेश सावंत के लिए उद्धव ठाकरे ने स्थिति की स्पष्ट’

विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे गुट के उम्मीदवार महेश सावंत के लिए उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के प्रचार की सभा तय नहीं है. इसलिए राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि उद्धव ठाकरे बिना प्रचार किए अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहे हैं, लेकिन अब ठाकरे ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.

बैग चेक करने वाली बात पर किया महायुति पर हमला

महाराष्ट्र में चुनाव के माहौल में सियासत गरमाते जा रही है. बीती मंगलवार उद्धव ठाकरे का बैग जब इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने चेक किया तो वह भड़क गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या निर्वाचन अधिकारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामान की भी जांच करेंगे. वह बोले कि वह चुनाव अधिकारियों से नाराज नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं मैं अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा. 

बैग चेक करने को लेकर किए सवाल

उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि जिस तरह से आपने मेरे बैग की जांच की है क्या इसी तरह से मोदी और शाह के बैठ के भी जांच करेंगे. उन्होंने जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच नहीं की जानी चाहिए?

भाजपा का पलटवार

हालांकि, इसके बाद भाजपा ने भी उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया. महाराष्ट्र भाजपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस के बैग 7 नवंबर को यवतमाल और 5 नवंबर को कोल्हापुर में चेक किए गए थे, लेकिन उन्होंने इसको मुद्दा नहीं बनाया. संविधान को दिखाना ही काफी नहीं है बल्कि उसे सच्चे रूप में लागू भी किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ‘चुनाव आते ही आ गई आजम खां की याद’; अखिलेश यादव पर मौलाना ने क्यों कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget