एक्सप्लोरर

आज से विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरेंगे दिग्गज, महाराष्ट्र में पीएम मोदी दो तो राहुल गांधी तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में होंगे. पीएम मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए दो और राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए तीन रैलियों को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज से आठ दिनों बाद 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इन चुनावों में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावी प्रचार अभियान में उतरेंगे.

पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में रैली से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे विदर्भ के भंडारा जिले के सकोली में उनकी दूसरी जनसभा होगी. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में कुल नौ रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आने वाले दिनों में हरियाणा में भी रैलियां करेंगे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के लातूर में आज पहली जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे. पिछले दिनों राहुल गांधी 'व्यक्तिगत यात्रा' पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे. लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए.

राहुल गांधी का कार्यक्रम · दोपहर 1.30 बजे लातूर जिले की औसा विधानसभा में प्रत्याशी बसवराज माधवराव पाटिल के लिए सभा

· शाम 4.30 बजे मुंबई सब अर्बन की चांदीवाली विधानसभा में प्रत्याशी नसीम खान के लिए सभा

· शाम 6 बजे मुंबई की धारावी विधानसभा सीट में वर्षा गायकवाड़ के लिए सभा

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह भी आज महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे. वह आज तीन जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे.

अमित शाह का कार्यक्रम · सुबह 11 बजे कोल्हापुर में सभा · दोपहर 1 बजे सतारा जिले के कराड में सभा · दोपहर 3 बजे पुणे जिले के शिरुर में रोड शो · शाम 6 बजे औरंगाबाद जिले के लासूर में सभा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र में 5 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. · सुबह 11 बजे औरंगाबाद के सिल्लौर · दोपहर 12 बजे परभणी जिले के जिंतूर . दोपहर 1 बजे परभणी जिले के गंगाखेड · दोपहर 3 बजे नांदेड के लोहा . शाम 5 बजे हिंगोली जिले के कडमनोरी

वरिष्ठ बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए आज से कई रैलियां करेंगे. वह आज हरियाणा में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली करनाल, दूसरी रैली राई और तीसरी पटौदी गुरुग्राम में होगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी. इस दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, तीनों प्रभारी, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओ पी धनकड़ और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.

मोदी सरनेम वाले को चोर कहने पर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कहा- मैं गुनहगार नहीं हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget