एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी पर फिर राहुल का हमला, कहा- जिस राज्य में बीजेपी की सरकार, उस राज्य में युवा बेरोजगार

MP Election 2023 Date: राहुल गांधी ने सतना जनसभा में भी सरकार बनने पर जातीय जनगणना की बात दोहराई. इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी, जीएसटी और अडानी के मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला किया.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. कभी बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला बोलते हैं, तो जवाब में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी उन्हें अडानी के मामले में घेरते नजर आते हैं. शुक्रवार (10 नवंबर) को सतना में एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.

राहुल गांधी ने कहा, "देश और राज्य की सरकार को अफसर चलाते हैं. जिस राज्य में बीजेपी की सरकार है, उस राज्य में युवा बेरोजगार है. मध्य प्रदेश में ओबीसी की सरकार नहीं है, इस राज्य में ओबीसी की कोई भागीदारी नहीं है. मोदी जी हजारों करोड़ रुपये के हवाई जहाज में जाते हैं, करोड़ों रुपये का सूट पहनते हैं और कहते हैं कि हम ओबीसी हैं."

रोज नए कपड़े पहनते हैं मोदी, खुद को कहते हैं ओबीसी

राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा- "जैसे हमने जातीय जनगणना की बात की है मोदी जी खुद को ओबीसी बोलने लगे पर जनगणना के मुद्दे पर वह बोलते हैं कि हिन्दुस्तान में कोई जाति नहीं है. नरेंद्र मोदी हर रोज कोई न कोई नया कपडा पहनते हैं और कहते हैं कि हम ओबीसी हैं."

कांग्रेस आई तो मजदूरों के हितों के लिए करेगी काम

राहुल ने अपने भाषण में अडानी के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सरकार अदानी के लिए नहीं, किसान और मजदूर के लिए काम करेगी. अदानी देश के बाहर जाकर निवेश करता है. आपका सारा पैसा अंबानी और अडानी के पास जा रहा है. कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा दिया जिससे गरीबों को रोजगार मिला."

 बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने भाषण में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव को भी दोहराया. उन्होंने कहा- "भारत जोड़ो यात्रा में हमने देखा कि देश में कितनी बेरोजगारी है. इंजीनियरिंग करके भी वे कूली का काम कर रहे हैं. युवाओं में कोई कमी नहीं है. उनमें उर्जा है, वे देश को मजबूत करना चाहते हैं, सबसे कर्मठ युवा हमारे देश में हैं, लेकिन केंद्र सरकार बेरोजगारी पर कुछ नहीं कर रही है."

जीएसटी के लिए बीजेपी सरकार की आलोचना की

राहुल गांधी ने आगे कहा, "भाजपा की सरकार आई और उन्होंने छोटे व्यापारियों पर आक्रमण शुरू कर दिया. GST टैक्स नहीं है, बल्कि ये छोटे व्यापारियों, किसानों के खिलाफ हथियार है. हिंदुस्तान में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है. भाजपा सरकार आपसे यानी गरीबों से GST लेती है और पूरा का पूरा पैसा 3-4 उद्योगपतियों को पकड़ा देती है."

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: 14 नवंबर को एमपी में पीएम मोदी की चुनावी रैली, 3 अलग-अलग बनाए जा रहे हेलीपैड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget