एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: सियासी संग्राम के बीच ECI ने वोटिंग डेटा किया जारी, जानिए पहले और दूसरे चरण में कितना हुआ मतदान?

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में, 66.22 प्रतिशत पुरुष और 66.07 महिला मतदाता मतदान करने आए. जबकि, थर्ड जेंडर वोटर्स का मतदान प्रतिशत 31.32% रहा.

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण की समाप्ति होने के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को अलग-अलग मतदाता मतदान डेटा जारी किया है. इन डेटा के अनुसार, पता चला कि 84% लोकसभा सीटों के क्षेत्रों में अलग-अलग गिरावट देखी गई. जहां पहले चरण में 66.14% मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में मतदान 66.71% था.

हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में, इन चरणों में सीटों के जुटे आंकड़े 69.4% और 69.6% थे. चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि अंतिम वोटिंग केवल डाक मतपत्रों को कुल मतों की गिनती में जोड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा. वहीं, 16 करोड़ से ज्यादा की संख्या के लोग पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों में मतदान करने के लिए पात्र थे, उनमें से लगभग 11 करोड़ लोगों ने ही मतदान किया, जबकि 15 करोड़ से ज्यादा लोगों में से जो दूसरे चरण 2 की 88 लोकसभा सीटों में वोटिंग के लिए पात्र थे, उनमें से लगभग 10 करोड़ लोगों ने ही मतदान किया.

डाक मतपत्रों की गिनती में होगी वोटिंग प्रतिशत की भरपाई

ईसीआई के आंकड़ों से पता चला है कि लोकसभा की 176 सीटों में से, जिनके लिए 2019 के लोकसभा चुनावों के साथ तुलना संभव है (बाकी में परिसीमन हुआ है), 148 सीटों में अलग-अलग गिरावट देखी गई थी. जबकि, 12 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिसमें असम में 10 और जम्मू-कश्मीर में 2  के लिए तुलना संभव नहीं है. क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद उनकी सीमाएं फिर से तय की गईं है. वहीं, आउटर मणिपुर लोकसभा सीट के लिए तुलना संभव नहीं है क्योंकि यहां दोनों चरणों में मतदान हुआ था.

बता दें कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पहले चरण में मतदान करने वाले 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 16  प्रदेशों में गिरावट देखी गई, जबकि दूसरे चरण में 11 प्रांतों में से 8 में मतदान में गिरावट देखी गई. यह सुनिश्चित करने के लिए, डाक मतपत्रों की गिनती करते समय मतदान में थोड़ी कमी की भरपाई की जा सकती है.

जानिए किन-किन सीटों पर कितना प्रतिशत हुई वोटिंग?

हालांकि, जिन 148 लोकसभा सीटों में मंगलवार के आंकड़े 2019 के आंकड़ों से पीछे थे, उनमें से 124 में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इन 124 सीटों में से 57 सीटों पर मतदान में 5 प्रतिशत से ज्यादा और 7 में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

वहीं, वोटिंग में सबसे बड़ी गिरावट वाली सात सीटें हैं, जिनमें नागालैंड  में साल 2019 की तुलना में 2024 में 25.2 प्रतिशत अंक की गिरावट देखी गई. जबकि, मध्य प्रदेश के सीधी में 13 प्रतिशत , उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर 11.6 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में खजुराहो 11.31 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में रीवा 10.9 प्रतिशत, केरल में पथानमथिट्टा 10.9 प्रतिशत और इसके साथ ही मध्य प्रदेश में शाहधोल लोकसभा सीट पर 10.1 प्रतिशत ही मतदान हुआ.

पहले चरण में, 66.22 प्रतिशत पुरुष और 66.07 महिला वोटर मतदान करने आए

चुनाव आयोग ने कहा कि अंतिम मतदान केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल वोटों की गिनती के बाद ही उपलब्ध होगा. वहीं, पहले चरण की लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग में 66.22% पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 66.07% महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

आंकड़ों से पता चलता है कि थर्ड जेंडर की 31.32% पात्र मतदाताओं ने मतदान किया है. जबकि, लोकसभा की दूसरे चरण में 66.99% पात्र पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं, महिला मतदाताओं के लिए यह आंकड़ा 66.42% था. इसके साथ ही लगभग 24% थर्ड जेंडर की वोटिंग करने आये. 

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: चुनाव में होता है कितना खर्च? सवाल पर अमित शाह बोले- कोई सच बताएगा तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget