एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के 370 सीटों के लक्ष्य पर पहली बार बोले एस. जयशंकर, बताया- टारगेट हासिल करने का पूरा प्लान

Lok Sabha Elections 2024 News: एस. जयशंकर ने कहा कि हम बूथ स्तर पर विश्लेषण करते हैं और आगे बढ़ते हैं. जब हम कहते हैं कि हमें इस राज्य में इतनी सीटें मिलेंगी तो इस पर बहुत विचार किया गया होता है.

S. Jaishankar Interview: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिलने वाली सीटों को लेकर पार्टी की ओर से की गई भविष्यवाणी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने दम पर कम से कम 370 सीटें जीतने का भाजपा का लक्ष्य अचानक से बताई गई संख्या नहीं है.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी भी अचानक से किसी संख्या का जिक्र किया है. पार्टी अपने लक्ष्य को लेकर काफी काम करते है और उसे कैसे हासिल करना है उस पर फोकस करती है. बूथ लेवल पर सब देखने के बाद ही इस तरह के दावे किए जाते हैं.

इन राज्यों में सीटें बढ़ने का दावा

जयशंकर ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "कई राज्यों में हम अपनी मौजूदा स्थिति बनाए रखने में कामयाब होंगे, जबकि कुछ राज्यों में हमारी सीटें बढ़ेंगी. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में इस बार हमारी सीटें बढ़ेंगी.

'बीजेपी पेशेवर पार्टी, बूथ लेवल पर करती है काम'

जब जयशंकर से पूछा गया कि इनमें से कुछ राज्य भाजपा के पारंपरिक गढ़ नहीं हैं, ऐसे में बीजेपी वहां अच्छा प्रदर्शन कैसे करेगी तो इस पर उन्होंने कहा, “भाजपा एक पेशेवर पार्टी है और अनुमान पर भरोसा नहीं करती है. हम बूथ स्तर पर विश्लेषण करते हैं और ऊपर की ओर बढ़ते हैं. जब हम कहते हैं कि हमें इस राज्य में इतनी सीटें मिलेंगी, तो इस पर बहुत विचार किया गया होता है.”

4 जून को होगी वोटों की गिनती

बता दें कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में बीजेपी का लक्ष्य 543 सदस्यीय लोकसभा में एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का है. अगर ऐसा होता है और बीजेपी खुद 370+ जाती है तो वह लगातार तीसरी बार एकदलीय बहुमत हासिल करेगी. फिलहाल सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के 5 चरण की वोटिंग हो चुकी है. छठे चरण का मतदान 25 मई 2024 को होगा, इसके बाद सातवें चरण के लिए 1 जून 2024 को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

ये भी पढ़ें

यूपी में 20 सीटों का नुकसान हो रहा है! बीजेपी पर प्रशांत किशोर के नए दावे से मची सनसनी, INDIA के लिए खुशखबरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget