एक्सप्लोरर

पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न, पत्नी के चुनाव लड़ने पर न इकरार किया न इनकार

पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह गाहे बगाहे अपना असंतोष जाहिर भी करते रहते हैं.

लखनऊ: राजनीति में अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर बीजेपी के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया कि हालात कैसे भी हों आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पटना साहिब से ही मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा, 'सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी.’’  फिल्मी किरदार निभाते हुए अपनी रौबिली आवाज में ‘‘खामोश’’ कहकर वाहवाही बटोरने वाले शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में यह कहकर रहस्य बनाए रखा कि 'वक्त आने दो सब पता चल जायेगा.'

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी 

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी हालांकि पार्टी की तरफ से इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से कोई बात नहीं की. इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा था कि शायद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं.

सिन्हा ने अपने रांची प्रवास के दौरान 'भाषा' से टेलीफोन पर बात की. पूनम सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'पूनम बहुत दिन से सामाजिक कार्यों में व्यस्त हैं. लोग चाहते भी हैं कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन मैं उनके आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में न तो इनकार कर रहा हूं और न ही इकरार.'

 सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी- शत्रुघ्न

यह पूछे जाने पर कि क्या पूनम को सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट की कोई पेशकश हुई है, उन्होंने कहा, 'वक्त आने दो दोस्त सब कुछ साफ हो जायेगा.' यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने मौजूदा लोकसभा क्षेत्र पटना साहब से ही चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया, 'सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी.'

पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह गाहे बगाहे अपना असंतोष जाहिर भी करते रहते हैं. ऐसी खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर देखते हुए बीजेपी शायद इस बार सिन्हा को अपना उम्मीदवार न बनाए. ऐसे में 26 फरवरी को शत्रुघ्न सिन्हा का लखनऊ आना और समाजवादी पार्टी मुख्यालय जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात करना कई चुनावी अटकलों को हवा दे गया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी अखिलेश यादव की तारीफ

वह जिस तरह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की तारीफ कर रहे हैं, उसके भी कई मतलब निकाले जा रहे हैं. मंगलवार को भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव को संस्कारी बताया था और कहा था कि ‘‘मैं मुलायम जी का बहुत सम्मान करता हूं.’’ हालांकि उन्होंने यह कहकर अटकलों को विराम देने का प्रयास किया कि ‘‘मुलाकात का गलत अर्थ न निकाला जाए. यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.’’

यह भी पढ़ें-

हंदवाड़ा UPDATE: दो आतंकियों के शव मिले, पांच जवान शहीद, 63 घंटे से जारी एनकाउंटर

10 कारण जो बताते हैं कि क्यों Xiaomi Redmi Note 7 Pro एक 'गेम चेंजिंग' स्मार्टफोन नहीं है

एनडीए की रैली पर तेजस्वी का तंज, कहा- बिहार ने प्रधानमंत्री को ठेंगा दिखाया

चिदंबरम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- गंगा सफाई और सड़क निर्माण में किया अच्छा काम

यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget