एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- राफेल, नीरव मोदी या अमित शाह+नोटबंदी पर बहस करें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं?

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव में जुबानी जंग जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें बहस की चुनौती दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर बहस करने से डरते हैं. राहुल गांधी ने बहस के लिए टॉपिक बताते हुए राफेल और अनिल अंबानी, नीरव मोदी, अमित शाह और नोटबंदी का जिक्र किया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं? मैं आपके लिए यह आसान कर सकता हूं. चलिए किताब खोलकर आप इन विषयों पर तैयारी कर सकते हैं: 1. राफेल +अनिल अंबानी 2. नीरव मोदी 3. अमित शाह +नोटबंदी.’’

पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी बहस की चुनौती दे चुके हैं. राहुल की चुनौती पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष एक बेखबर नेता हैं.

राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार कर अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं. वहीं नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में आरोपी है. कांग्रेस नोटबंदी को भी घोटाला और एक गलत फैसला बताती रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज सुबह ही बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ. इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है. यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है. बीजेपी का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है. इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है. यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget