एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की 8 सीटों के लिए आज से होगा नामांकन, प्रकिया पूरी करने के लिए मिलेंगे सिर्फ चार दिन

यूपी में कुल 80 सीटें हैं लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे. गुरूवार 23 मई को देश की जनता को नई सरकार मिल जाएगी. चुनाव से पहले सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हो रही है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रथम चरण की आठ सीटों का नामांकन आज से शुरू हो जाएगा. प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिर्फ चार दिन ही मिलेंगे. लू ने बताया कि 20 व 21 मार्च को होली का अवकाश रहेगा. जबकि 23 मार्च को शनिवार व 24 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसी कारण पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च तक होगी. 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: सपा को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा कोरी ने थामा प्रसपा का दामन

राजनीति के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. इस चुनाव में चरण-दर-चरण सियासी जंग तेज होने के आसार हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार विपक्ष पूरी तरह बदला हुआ है. NDA के सामने गठबंधन और कांग्रेस के रूप में बड़ी चुनौती है. 2014 के चुनाव में मोदी लहर में NDA ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 80 में से 73 सीटों पर कब्जा किया था.

कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी. जबकि मतदान 11 अप्रैल को होगा. इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

बोट यात्रा: हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका ने कहा- अपने लिए कुछ नहीं मांगा, देश का उत्थान हो

बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है.

बता करें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्धनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की तो यहां 1.50 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 82.24 लाख पुरूष, 68.39 लाख महिला तथा 1,014 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं. इन आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6,716 मतदान केन्द्र और 16,581 मतदेय स्थल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget