एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: दूसरे चरण में राजस्थान का सियासी पारा हाई! इन 4 VIP सीटों पर हो सकती है क्लोज फाइट

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार के नारे के साथ चल रही है. इसे सच करने के लिए राजस्थान को काफी अहम माना जा रहा है. पिछले चुनाव (2019 ) में BJP ने सभी 25 सीटें जीती थीं.

Lok Sabha Elections 2024 Date: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बाद अब बारी है दूसरे फेज की. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मौसमी पारे के साथ सियासी पारा भी बढ़ रहा है. सबसे दिलचस्प स्थिति राजस्थान की है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार स्थिति पहले जैसी नहीं लग रही है.

राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो राजस्थान में कई सीटों पर कांटे की टक्कर है. दूसरे चरण में यहां की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. इसमें से कुछ हाईप्रोफाइल सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला रोमांचक है और कई बड़े नाम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आइए ऐसी ही कुछ सीटों पर डालते हैं एक नजर.

1. बाड़मेर

बाड़मेर इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सबसे चर्चित सीटों में से एक है. इसकी वजह है यहां से निर्दलीय खड़े रविंद्र सिंह भाटी. रविंद्र सिंह भाटी के नामांकन से लेकर रैलियों तक जिस तरह की भीड़ जुट रही है, उससे वह पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. यहां बीजेपी से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मेदा राम बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है. उम्मेदा राम बेनीवाल की भी यहां अच्छी पकड़ है. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां मुकाबला काफई नजदीकी होगा.

2. जोधपुर

जोधपुर भी राजस्थान की उन वीआईपी सीटों में शामिल है जहां मुकाबला एकतरफा नहीं, बल्कि करीबी है. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से 2014 और 2019 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं. पिछली बार उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था. इस बार कांग्रेस ने यहां से करण सिंह उजियारडा को टिकट दिया है. बताया जा रहा है कि इनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है.

3. कोटा सीट

कोट सीट भी इस बार खास है. यहां से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बीजेपी ने लगातार तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है. ओम बिरला ने पिछले दो चुनावों यानी 2014 और 2019 में अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज की है, लेकिन इस बार जीत इतनी आसान नहीं मानी जा रही है. यहां ओम बिरला के खिलाफ प्रह्लाद गुंजन ताल ठोक रहे हैं. प्रह्लाद गुंजन चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे.

4. चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ में भी इस बार सबकी नजर टिकी है. यहां भी काफी अहम मुकाबला होने जा रहा है. एक तरफ बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस से अंजना उदयलाल और बहुजन समाज पार्टी से मेघवाल राधेश्याम भी रेस में है. इस सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े हैं. इनकी संख्या 16 है.

ये भी पढ़ें

TS Inter Results 2024 Date: तेलंगाना बोर्ड 24 अप्रैल को इस समय जारी करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget