एक्सप्लोरर

वरुण गांधी के लिए क्या है बीजेपी का प्लान? अनुशासन या 400 सीट का लक्ष्य किसे तवज्जो देगी पार्टी

Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी ने चुनाव से पहले तेवर बदले हैं और उन्हें पीलीभीत से दोबारा टिकट की आस है. हालांकि, बीजेपी में अनुशासन मायने रखता है और वरुण को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वरुण गांधी के तेवर बदल चुके हैं. पिछले पांच साल में लगातार अपनी सरकार से सवाल पूछने वाले वरुण अब पार्टी के पक्ष में पोस्ट कर रहे हैं. उन्होंने भारत रत्न के एलान के बाद पीएम मोदी के पोस्ट शेयर किए और पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद भी पीएम मोदी का पोस्ट शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने सरकार के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दिया है और सोशल मीडिया पर भी पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है. पीलीभीत में अच्छी पकड़ के चलते वरुण को एक बार फिर बीजेपी टिकट दे सकती है.

वरुण को टिकट देने की वजह यह है कि उनके संसदीय क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है और बीजेपी से टिकट मिलने पर उनकी जीत लगभग तय है. हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेता वरुण की अनुशासनहीनता और मोदी सरकार पर किए गए हमलों के चलते उनका टिकट काट सकते हैं.

इन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ थे वरुण
बीजेपी सांसद वरुण गांधी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर जुबानी हमले करते रहे हैं. उन्होंने पिछले पांच साल में सरकार की कई योजनाओं पर सवाल खड़े किए. किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी कांड, बेरोजगारी और अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल पूछे थे. हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले वरुण के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं. पहले किसान आंदोलन में किसानों के बीच जाने वाले वरुण इस बार किसान आंदोलन पर सोशल मीडिया पर भी कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं.

अनुशासनहीनता भूलेंगे शीर्ष नेता?
पीएम मोदी का सपना लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को 400 से ज्यादा सीट दिलाने का है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि इसके लिए बीजेपी को अकेले 370 सीटें जीतनी होंगी. ऐसे में पार्टी के लिए एक-एक सीट अहम हो जाती है. अगर पीलीभीत से वरुण को टिकट मिलता है तो उनकी जीत लगभग तय है, क्योंकि क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है. वहीं, अपनी ही सरकार के खिलाफ उनके बयान और सवाल पार्टी के लिए मुश्किल खड़े करते रहे हैं. बीजेपी में अनुशासन को बहुत अहमियत दी जाती है. इस लिहाज से उनका पत्ता कट सकता है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा का कांग्रेस को अल्टीमेटम, फिर ले सकती है बड़ा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget